फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer shaan and neeti mohan sung a kishor kumar superhit song for star plus show kabhi kabhi ittefaq se

New Year 2022: स्टार प्लस पर साल की शुरुआत होगी इस रीमेक से, शान ने गाया किशोर कुमार का ये हिट गाना

Fri, 31 Dec 2021 07:57 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 31 Dec 2021 07:57 PM IST
सार

बांग्ला टेलीविजन में लेखिका लीना गंगोपाध्याय बड़ा नाम है। उनका लिखा हिट बंगाली धारावाहिक 'खोरकुटो' अब हिंदी में बन रहा है। मुंबई मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हिंदी की मूल कहानियों की बजाय दूसरी भाषाओं की हिट फिल्मों की रीमेक के बाद ये चलन अब टेलीविजन पर पहुंच रहा है।

विज्ञापन
singer shaan and neeti mohan sung a kishor kumar superhit song for star plus show kabhi kabhi ittefaq se
शान और नीति मोहन ने स्टार प्लस के शो कभी कभी इत्तेफाक से में दी आवाज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

बांग्ला टेलीविजन में लेखिका लीना गंगोपाध्याय बड़ा नाम है। उनका लिखा हिट बंगाली धारावाहिक 'खोरकुटो' अब हिंदी में बन रहा है। मुंबई मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हिंदी की मूल कहानियों की बजाय दूसरी भाषाओं की हिट फिल्मों की रीमेक के बाद ये चलन अब टेलीविजन पर पहुंच रहा है। लीना गंगोपाध्याय के लिखे इस सीरियल की कहानी हिंदी में 'कभी कभी इत्तेफाक से' के नाम से बनाने के लिए इसे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पृष्ठभूमि में लिखा गया है। धारावाहिक की मुख्य भूमिकाओं में येशा रूघानी और मनन जोशी दिखाई देंगे। इनके अलावा टेलीविजन के कुछ मशहूर कलाकारों को भी धारावाहिक में शामिल किया गया है। इस धारावाहिक का टाइटल ट्रैक भी ओरीजनल गाना न होकर बल्कि किशोर कुमार के हिट गीतों में शुमार एक गाना है, जिसे शान और नीति मोहन की आवाजों में फिर से रचा गया है।

विज्ञापन


स्टार प्लस का नया शो 'कभी कभी इत्तेफाक से' इन दिनों काफी चर्चा में है। चैनल अपने नए साल की शुरूआत इसी नए धारावाहिक से करने जा रहा है। साल के पहले सोमवार से इसका प्रसारण होगा और पहले एपीसोड से ही घर घर गूंजेगा किशोर कुमार के हिट गानों में शामिल शानदार गाना 'आते जाते खूबसूरत आवारा सड़कों पर..'। फिल्म 'अनुरोध' के इस गाने को धारावाहिक 'कभी कभी इत्तेफाक से' के लिए शांतनु मुखर्जी उर्फ शान और नीति मोहन ने फिर से गाया है।

विज्ञापन

singer shaan and neeti mohan sung a kishor kumar superhit song for star plus show kabhi kabhi ittefaq se
शान - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस गाने के बारे में शान कहते हैं, "मैं किशोर दा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल रचित इस लीजेंडरी मेलोडी और आनंद बख्शी के बोल गाकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वास्तव में मेरे लिए यह एक सम्मान की बात है। मैं कितनी भी कोशिश कर लूं लेकिन मैं मूल गाने के जादू को दोबारा नहीं रच सकता। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को खूब सराहेंगे और आने वाले दिनों में ये लोगों की फेवरेट लिस्ट का हिस्सा भी होगा।”
 

singer shaan and neeti mohan sung a kishor kumar superhit song for star plus show kabhi kabhi ittefaq se
शान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हिंदी सिनेमा के एक सुपरहिट गीत की पुनर्संरचना की भागीदार बनीं गायिका नीति मोहन कहती हैं, "नए साल में मैं अपने पसंदीदा चैनल के लिए काम करने को लेकर उत्साहित हूं। उनके आने वाले शो 'कभी कभी इत्तेफाक से' के टाइटल ट्रैक को रिकॉर्ड करना एक अद्भुत और बहुत ही यादगार अनुभव था। इस प्रतिष्ठित गीत को रीक्रिएट करते समय हमने कुछ ऐसा बनाने की आवश्यकता को ध्यान में रखा, जो सभी के लिए नए साल में गर्मजोशी की भावना पैदा करे। हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई गाने को पसंद करेगा। ”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed