{"_id":"643419abfada33541a023eba","slug":"singer-mika-singh-moves-high-court-to-quash-2006-case-for-forcibly-kissing-rakhi-sawant-read-here-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mika Singh: जबरन किस मामले में मीका सिंह ने किया हाईकोर्ट का रुख, एफआईआर रद्द करने की लगाई गुहार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mika Singh: जबरन किस मामले में मीका सिंह ने किया हाईकोर्ट का रुख, एफआईआर रद्द करने की लगाई गुहार
Mon, 10 Apr 2023 07:45 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Mon, 10 Apr 2023 07:45 PM IST
सार
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने राखी सावंत को जबरन किस करने वाले मामले को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है। इसके साथ ही उन्होंने एफआईआर रद्द करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मीका सिंह , राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' यानी राखी सावंत ने उनके खिलाफ कथित रुप से जबरन किस करने का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद अब मीका सिंह ने 17 साल पुराने इस मामले को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
मीका सिंह ने लगाई गुहार
मीका सिंह ने याचिका फाइल की थी, जिसमें यह दावा किया गया था कि साल 2006 के इस मामले को खारिज किया जा सकता है, क्योंकि अभियुक्तों और शिकायतकर्ताओं ने अपने इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है। मामले की सुनवाई सोमवार को न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और पीडी नाइक की खंडपीठ के समक्ष की गई।
विज्ञापन
कोर्ट ने नया हलफनामा दाखिल करने का दिया निर्देश
राखी सावंत के वकील आयुष पासबोला ने अदालत को बताया कि प्राथमिकी को रद्द करने की सहमति देने वाले अभिनेता का हलफनामा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री विभाग में गुम हो गया था और इसलिए उसका पता नहीं चल सका, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें अगले सप्ताह तक नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मीका के वकील ने कही यह बात
वहीं, मीका सिंह की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट ने कहा कि मामला पिछले 17 सालों से अधर में पड़ा हुआ है और हालांकि गायक के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है, लेकिन आरोप तय किए जाने बाकी हैं। उन्होंने कहा, ''मीका और सावंत ने मतभेद भुला दिए हैं और अपने मुद्दे सुलझा लिए हैं।"
यह है पूरा मामला
बता दें कि साल 2006 में अपने जन्मदिन की पार्टी में मीका सिंह ने कैमरों के सामने राखी को बिना उनकी सहमति के जबरन किस किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सिंगर को जबरन किस करने और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में मीका सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: सलमान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, भाईजान वाले रौब में दिखे एक्टर