फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Mika Singh Distributed Food Among Poor People Bhoomi Trivedi And Vindu Dara Singh

नई पहल: मीका सिंह ने जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा खाना, बोले- सभी को करनी चाहिए मदद

Sun, 23 May 2021 05:40 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 23 May 2021 05:40 PM IST
सार

  • मुंबई के ओशिवरा स्थित एक बस्ती के बाहर मीका सिंह ने बांटा खाना।
  • मीका के साथ सिंगर भूमि त्रिवेदी और एक्टर विंदु दारा सिंह ने भी किया वितरण।
  • सिंगर मीका सिंह बोले- दिखावा करने की बजाय मदद करनी चाहिए।

विज्ञापन
Singer Mika Singh Distributed Food Among Poor People Bhoomi Trivedi And Vindu Dara Singh
मीका सिंह

विस्तार

कोरोना काल में सभी एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों की अपने तरीके से मदद कर रहे हैं। इस कड़ी में अब सिंगर मीका सिंह का नाम भी जुड़ गया है। मीका सिंह लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं और उनके बीच खाना बांट रहे हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में मीका सिंह ने मुंबई के ओशिवरा स्थित एक बस्ती के बाहर पहुंचकर लोगों के बीच भोजन का वितरण किया। इस दौरान मीका के साथ गायिका भूमि त्रिवेदी और एक्टर विंदु दारा सिंह भी खाना बांट रहे थे।
विज्ञापन

 

मीका सिंह पिछले दो हफ्तों से मुंबई में घूम-घूमकर लोगों के बीच खाने के पैकेट्स बांट रहे हैं। मीका सिंह ने एक हजार से अधिक लोगों के लिए मुंबई में लंगर की व्यवस्था की है। मीका सिंह ने खाने के पैकेट को लेकर कहा, 'खाने के पैकेट में कभी दाल-चावल, कभी राजमा-चावल तो कभी मीठा चावल होता है। इसके साथ ही लोगों में बिस्किट के पैकेट्स भी बांटे जाते हैं।' 

Singer Mika Singh Distributed Food Among Poor People Bhoomi Trivedi And Vindu Dara Singh
मीका सिंह

सिंगर ने आगे कहा, 'लोगों को सोशल मीडिया में मदद का दिखावा करने की बजाय खुद ही आगे आकर लोगों की मदद करनी चाहिए। ये ज्यादा मुश्किल काम नहीं है।' बता दें, पिछले साल भी मीका सिंह मदद के लिए आगे आए थे। मीका सिंह ने दिल्ली में हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था की थी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के लंगर की व्यवस्था अब भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed