{"_id":"63fc91db00299d402703c000","slug":"singer-meet-new-song-gallan-mitthiyan-release-on-youtube-know-about-views-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gallan Mitthiyan: रिलीज हुआ मीत का रोमांटिक ट्रैक 'गल्लां मिठियां', एक दिन में बटोरे रिकॉर्डतोड़ व्यूज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gallan Mitthiyan: रिलीज हुआ मीत का रोमांटिक ट्रैक 'गल्लां मिठियां', एक दिन में बटोरे रिकॉर्डतोड़ व्यूज
Mon, 27 Feb 2023 04:51 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 27 Feb 2023 04:51 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। गल्लां मिठियां की शूटिंग कुल्लू मनाली में की गई है, वहां के प्राकृतिक दृश्यों ने इस रोमांटिक गाने की खूबसूरती और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
गल्लां मिठियां
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिंगर मीत का गाना गल्लां मिठियां रिलीज हो गया है और संगीत की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस गाने ने रिलीज होते ही सभी गानों को पीछे छोड़ दिया है। गल्लां मिठियां को सोशल मीडिया पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिल रहे हैं, इसके अलावा यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। यह एक रोमांटिक गीत है, इसलिए युवाओं और कपल्स को खूब पसंद आ रहा है और वह इसपर रील्स भी बना रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों को पसंद आ रहा गाना
सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। गल्लां मिठियां की शूटिंग कुल्लू मनाली में की गई है, वहां के प्राकृतिक दृश्यों ने इस रोमांटिक गाने की खूबसूरती और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को लव इन द वैली ऑफ हिमाचल का नाम दे रहे हैं। गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इसकी निर्देशक सोनी सिंह हैं। जिन्होंने यह बताया कि गाने की शूटिंग किस तरह से हुई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Rakhi Sawant: पति आदिल संग विवाद के बीच राखी ने दुबई में खोली एक्टिंग एकेडमी,लोगों को देंगी बॉलीवुड में एंट्री
विज्ञापन
मिल रहे रिकॉर्डतोड़ व्यूज
सोनी सिंह ने बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान तूफान से लड़ने से लेकर बर्फ गिरने तक सभी कुछ देखा है। उन्होंने कहा यह सोचा नहीं था कि यह गाना सुपरहिट बनेगा और लोगों के मन को छू लेगा। रिलीज होते ही यह गाना एक दिन के अंदर ही यूट्यूब पर सबसे तेजी से 5 मिलियन+ व्यूज के साथ सबका पसंदीदा बन चुका है। सिंगर मीत का कहना है कि यह गाना उनके दिल के काफी करीब है। न केवल पंजाबी बल्कि हिंदी संगीत प्रेमी भी इस गाने को मजे से सुन रहे हैं।