{"_id":"308b291a0f262afc2b559b38c9346861","slug":"singer-manna-dey-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर गायक मन्ना डे का निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर गायक मन्ना डे का निधन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Oct 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर गायक मन्ना डे का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, बीमारी के कारण मन्ना डे को मई में बंगलूरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज तड़के वहीं उनका निधन हो गया। उनके निधन पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
वे 94 वर्ष के थे। उनका जन्म 1 मई, 1919 को कोलकाता में हुआ था। उनका पूरा नाम प्रबोध चंद्र डे था। लेकिन घर के लोग उनको मन्ना डे के नाम से बुलाते थे और वे इसी नाम से मशहूर हुए।
विज्ञापन
10 मशहूर गानों में देखिए मन्ना डे की आवाज का जादू
दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित मन्ना डे मुंबई में 50 साल गुजारने के बाद बंगलूरू में ही रह रहे थे।
1943 में आई फिल्म ‘तमन्ना’ से वह प्लेबैक सिंगर बने। उन्होंने हिंदी, बंगाली, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़ और असमिया फिल्मों में तकरीबन 3500 गाने गाए।
पूछो न कैसे, अए मेरी जोहराजबी, लागा चुनरी में दाग और प्यार हुआ इकरार हुआ उनके कुछ चर्चित गाने हैं।