फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer KK Last Moments of the LIVE Concert at the Nazrul Mancha stage of kolkata

Singer KK Last Moments: 'कभी पसीना पोंछते तो कभी पानी पीते दिखे केके', कुछ ऐसे थे गायक के आखिरी क्षण

Wed, 01 Jun 2022 12:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 01 Jun 2022 12:26 PM IST
सार

कोलकाता के गुरुदास कॉलेज के फेस्ट में परफॉर्म करते वक्त गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ उर्फ केके की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और कुछ समय बाद ही यह खबर आई कि....केके नहीं रहे।

विज्ञापन
Singer KK Last Moments of the LIVE Concert at the Nazrul Mancha stage of kolkata
केके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंगलवार एक ऐसी खबर आई, जिसने न केवल इंडस्ट्री के लोगों की आंखे नम कर दीं, बल्कि पूरे देश के लोगों काे स्तब्ध कर दिया। गायक केके नहीं रहे। इन शब्दों ने आज न जाने कितने लोगों के दिल तोड़ दिए। किसी ने नहीं सोचा था कि लाइव कॉन्सर्ट में 'हम रहें या न रहें कल' गाना गाते-गाते यह गायक सच में इस दुनिया को अलविदा कहकर चला जाएगा।

विज्ञापन

इस खबर को पढ़ रहा हर शख्स यही सोच रहा होगा कि लाइव कॉन्सर्ट में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से उनका पसंदीदा गायक चला गया। आखिर कैसे रहे होंगे वो आखिरी पल, जब गायक इस दुनिया को अलविदा कह रहा था। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता के गुरुदास कॉलेज के फेस्ट में परफॉर्म करते वक्त गायक कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। गायक दर्शकों का मनोरंजन करते वक्त बार-बार अपने साथियों से तबीयत बिगड़ने की बात कह रहे थे। लेकिन दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी न आए, इस वजह से कभी टॉवल से चेहरा पोछते,  कभी पानी की बोतल उठाते, तो कभी स्टेज में इधर-उधर टहलते हुए अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी।

विज्ञापन

जब ज्यादा परेशानी होने लगी तब उन्होंने मेकर्स से स्पॉटलाइट बंद करने को कहा। तकरीबन रात 8:30 बजे केके लाइव कॉन्सर्ट खत्म कर होटल लौट गए। हालांकि यहां भी उन्हें आराम नहीं मिला और वह अचानक गिर गए। जिसके बाद लगभग 10:30 उन्हें कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

असामान्य मौत का मामला दर्ज
मशहूर गायक केके के निधन के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने असामान्य मौत का मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केके के चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस आयोजकों और होटल स्टाफ से पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed