फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer kailash kher reaction on twitter blue tick know what he said

Kailash Kher: 'हंगामा है क्यों बरपा', ट्विटर ब्लू टिक पर क्या बोले कैलाश खेर?

Wed, 02 Nov 2022 06:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 02 Nov 2022 06:10 PM IST
सार

ट्विटर पर ब्लू टिक के मसले को लेकर मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने भी अपनी राय साझा की है। उन्होंने कहा है कि अब कोई भी प्रीविलेज फ्री में मिलने लगे, तो उसकी वैल्यू खत्म होने लगती है।

विज्ञापन
singer kailash kher reaction on twitter blue tick know what he said
कैलाश खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर पिछले कुछ दिनों से काफी सारे बदलाव चल रहे हैं। जब ये एलन मस्क ट्विटर के नए सीईओ बने हैं, तब से इस साइट पर ब्लू टिक वालों के लिए नया फरमान जारी हो गया है। एलन मस्क ने कहा है कि अब ब्लू टिक वालों को हर महीने 8 डॉलर यानि 660 रुपये प्रति महीने चुकाने होंगे। इस घोषणा के बाद लोगों के मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स भी बन रहे हैं। उधर एलन मस्क पर शिकायतों का कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है, उन्होंने साफ कर दिया है कि शिकायत करते रहो, लेकिन पैसे तो चुकाने होंगे। 

विज्ञापन

 

काफी पहले ट्विटर से जुड़े थे
ट्विटर पर ब्लू टिक के मसले को लेकर मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने भी अपनी राय साझा की है। एक इंटरव्यू के दौरान कैलाश खेर ने कहा- मैं भारत के उस वर्ग से हूं जो ट्विटर से काफी पहले जुड़े थे, मैंने 21 मई 2009 को ट्विटर ज्वाइन किया था। उन्होंने बताया कि जब उनका अकाउंट ब्लू टिक हुआ तो पहले नहीं समझ आया कि ये क्या है, बाद में पता चला कि ब्लू टिक वालों को वैल्यूड पैट्रॉन मानते हैं।

इसे भी पढ़ें- Pathaan: सिद्धार्थ आनंद ने किंग खान के जन्मदिन पर टीजर रिलीज करने की बताई वजह, बोले- पठान फिल्म नहीं बल्कि...

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना हंगामा क्यों?
कैलाश खेर ने आगे कहा- बाद में ट्विटर से वो लोग भी जुड़े जिन्हें नहीं पता था कि ट्विटर क्या होता है। कैलाश आगे कहते हैं- ब्लू टिक प्रीविलेज्ड के हिस्से में आने लगे। अब कोई भी प्रीविलेज फ्री में मिलने लगे, तो उसकी वैल्यू खत्म होने लगती है। यह कमर्शियल प्लैटफॉर्म है, अब जिसने खरीदा है, उसने भी पैसे देकर ही खरीदा है, तो उनका पूरा अधिकार है कि वो लोगों से पैसे मांग सकते हैं। यह एक अच्छी शुरुआत है, अब ब्लू टिक वाला जो भी होगा वो गरीब तो होगा नहीं कि वो पैसे न दे सके। तो इसमें इतना हंगामा करने की क्या बात है।

विज्ञापन

फ्री में चीजें इस्तेमाल करने की बुरी मानसिकता
कैलाश खेर ने आगे कहा- जब पैसा देने की बात होती है तो लोग निराश हो जाते हैं। हमारे देश में लोगों की फ्री में चीजें इस्तेमाल करने की ऐसी मानसिकता है जिसका कोई इलाज नहीं है। उन्होंने कहा जब आप किसी चीज को फ्री में अपनाते हैं तो बस वहीं से आपकी आजादी छिन जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed