फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer honey singh shalini talwar divorce dispute resolved with 1 crore alimony

Honey Singh Divorce: टूट गई 10 साल की शादी, रैपर हनी सिंह और शालिनी तलवार ने लिया तलाक

Fri, 09 Sep 2022 12:22 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 09 Sep 2022 12:22 PM IST
सार

मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हो गया था। दोनों  की शादी को 10 साल हो गए थे। शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
singer honey singh shalini talwar divorce dispute resolved with 1 crore alimony
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी सिंगर हनी सिंह अपने रैप गानों के लिए बेहद मशहूर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी से तलाक हो गया है। दरअसल पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा समेत दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाने समेत कई आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी। दोनों के बीच हुए तलाक के बाद एक करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में पत्नी को सौंप दिया।

विज्ञापन

सिंगर पर लगे थे ये आरोप

कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त 2021 तक के लिए नोटिस जारी किया था। आखिरकार गुरुवार को दोनों के बीच तलाक के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी, जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई की जाएगी। बता दें कि अपनी शिकायत में शालिनी ने आरोप लगाए थे कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ संबंध बनाकर शालिनी को धोखा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ पर हुआ समझौता

शालिनी ने कहा था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की है। उन्होंने इस शादी को दस साल दिए, लेकिन बदले में उनको सिर्फ प्रताड़ना मिली है। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने रैपर के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। शालिनी तलवार ने 'घरेलू हिंसा, महिलाओं का संरक्षण अधिनियम' के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था, लेकिन दोनों के बीच एक करोड़ पर समझौता हुआ।

विज्ञापन

10 साल तक किया था डेट

बता दें कि हनी सिंह की शादी 2011 में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी स्कूल में शुरू हुई थी और उन्होंने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। अब शादी के 10 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed