फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Anu Dubey Most Popular Bhojpuri Chhath Geet Koshi Mora Nahi Bhije See Video News in Hindi

Anu Dubey: अनु दुबे ने कोसी नदी के लिए मांगी दुआ! जबरदस्त हिट हो रहा सिंगर का यह छठ गीत

Tue, 18 Oct 2022 03:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Oct 2022 03:30 PM IST
सार

आपको बता दें कि अनु दुबे का यह गाना 25 अक्तूबर 2021 को रिलीज हुआ था। तब भी यह गाना जबरदस्त हिट हुआ था। अब जब महापर्व छठ नजदीक है तो एक बार फिर फैंस के बीच यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Singer Anu Dubey Most Popular Bhojpuri Chhath Geet Koshi Mora Nahi Bhije See Video News in Hindi
Anu Dubey - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महापर्व छठ नजदीक है। घाट सजने लगे हैं। घरों में तैयारियों होने लगी हैं। इस पर्व की आमद के साथ ही छठ गीत भी खूब गाए-बजाए जा रहे हैं। इस कड़ी में छठ का एक गीत इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि यह गाना भोजपुरी सिंग अनु दुबे का है। इस गाने का टाइटल है, 'कोशी मोरा नहीं भींजे'। यूं तो यह गाना बीते वर्ष रिलीज हुआ था। लेकिन, छठ पर्व के स्वागत में एक बार फिर इस गाने को फैंस खूब सुन रहे हैं।

विज्ञापन


Alia Bhatt Delivery: नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां पूरी! इस अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी आलिया भट्ट

विज्ञापन

बीते वर्ष रिलीज हुआ था गाना
आपको बता दें कि अनु दुबे का यह गाना 25 अक्तूबर 2021 को रिलीज हुआ था। तब भी यह गाना जबरदस्त हिट हुआ था। अब जब महापर्व छठ नजदीक है तो एक बार फिर फैंस के बीच यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में छठ पर्व का बेहद सुंदर चित्रण किया गया है। गाने में अनु दुबे खुद सज-संवरकर छठ पर्व सेलिब्रिेट करती नजर आ रही हैं।

कोसी नदी के लिए मांगी दुआ
गाने में घाट की खूबसूरती दिखाई गई है। साथ ही कोशी नदी के पानी को लेकर चिंता जताई गई है। अनु दुबे गाने के जरिए छठी मैया से कोसी नदी की सलामती की दुआ करती नजर आई हैं। आपको बता दें कि कोसी नदी में आने वाली बाढ़ भयंकर तबाही लेकर आती है। इस नहीं को 'बिहार का अभिशाप' कहा जाता है। इस गाने में अनु दुबे कोसी नदी के लिए दुआ करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

अब तक आए इतने व्यूज
अनु दुबे के इस गाने पर अब तक 15 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। अनु दुबे की सुरीला आवाज इस गाने को खास बना रही है, साथ ही इस गाने को फिल्माया भी शानदार तरीके से गया है, लिहाजा इसका वीडियो भी काफी शानदार है। गाने में बिहार के महापर्व की रौनक देखते बन रही है। इसमें परंपराओं को बखूबी दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष 30 अक्टूबर 2022 से इस पर्व की शुरुआत होगी।

Bhojpuri: कोई मुस्लिम तो कोई ब्राह्मण, जानें किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं भोजपुरी की ये टॉप अभिनेत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed