सिंगर और भतीजे अमाल ने अन्नू मलिक पर फिर साधा निशाना, बोले- ‘उनको बस आग लगानी है…’
Amaal Mallik Again Targeted Anu Malik: बिग बॉस 19 फेम और बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक एक बार कंपोजर अनु मलिक पर निशाना साधते नजर आए। सिंगर ने कहा कि अनु मलिक ने अपने ईगो के कारण उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगर अमाल मलिक रिश्ते में अनु मलिक के भतीजे हैं। एक लंबे वक्त से इन दोनों के रिश्तों में खटास है, यह बात जगजाहिर है। अनु मलिक इस बात को लेकर ज्यादा नहीं बोलते हैं लेकिन सिंगर अमाल मलिक जब-तब अपने दर्द को बयां करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि कैसे अनु मलिक ने महेश भट्ट की फ्री में काम करके, उनके पिता डब्बू मलिक से वो प्रोजेक्ट छीना।
अमाल मलिक के पिता से छीना काम
फिल्मफेयर को दिए गए हालिया इंटरव्यू में अमाल मलिक कहते हैं, ‘एक कंपोजर के तौर पर अनु मलिक को मैं सैल्यूट करता हूं, उन्होंने ‘मर्डर’ फिल्म में अच्छा म्यूजिक बनाया। लेकिन एक इंसान के तौर पर वो पसंद नहीं है। उन्होंने महेश भट्ट को जाकर कहा था कि फ्री में फिल्म करेंगे लेकिन डब्बू को यह प्रोजेक्ट मत दो। अरे उनके सामने कोई भी हो, उनको बस आग लगानी है।’ बता दें कि ‘आग लगा दी, आग लगा दी’ यह अनु मलिक का तकिया कलाम है।
अनु मलिक से नहीं रखना चाहते कोई रिश्ता
अमाल मलिक आगे कहते है, ‘अच्छी बात है कि आपके अंदर काम को लेकर एक फायर है। लेकिन इसमें अपने परिवार को कौन जलता है। इसलिए मेरे लिए अब मेरे पैरेंट्स, मेरा भाई और उसकी पत्नी, मेरा डॉग ही, फैमिली है। हां, अनु मलिक मेरे लिए बस दादा जी के बेटे और पापा के भाई हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं।’
अमाल मलिक करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
बिग बॉस 19 से निकलने के बाद अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट के साथ एक म्यूजिक एल्बम किया। साथ ही वह फिल्माें के लिए भी म्यूजिक दे रहे हैं।