फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer a r rahman live concert pune police stopped midway for this reaseon

A R Rahman: लाइव चल रहा था ए आर रहमान का शो, अचानक पहुंची पुलिस और इस वजह से बंद करा दिया कॉन्सर्ट

Mon, 01 May 2023 04:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 01 May 2023 04:19 PM IST
सार

दरअसल बीती रात ए आर रहमान का कॉन्सर्ट पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में हो रहा था। इस दौरान वहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे जो उस कॉन्सर्ट का मजा ले रहे थे।

विज्ञापन
singer a r rahman live concert pune police stopped midway for this reaseon
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ए आर रहमान देश के मशहूर संगीतकारों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी और तमिल भाषा के लिए कई गाने गाए हैं। सिंगर की आवाज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद की जाती है। बीते दिनों सिंगर ने जब अपनी पत्नी को स्टेज पर तमिल में बात करने के लिए कहा था, जिसके बाद से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। अब हाल ही में खबर आ रही है कि ए आर रहमान के म्यूजिक कॉन्सर्ट को पुणे पुलिस ने बंद करा दिया है। चलिए जानते हैं कि यह मामला क्या है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बंद कराया शो
दरअसल बीती रात ए आर रहमान का कॉन्सर्ट पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में हो रहा था। इस दौरान वहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे जो उस कॉन्सर्ट का मजा ले रहे थे। जब यह कॉन्सर्ट चल रहा था उसी दौरान पुलिस आई और कॉन्सर्ट रुकवा दिया। इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं कि जब ए आर रहमान गाना गा रहे हैं तभी पुलिस आती है और उनका शो बंद करवा देती है। 

इसे भी पढ़ें- Jogira Sara Ra Ra Trailer: नवाजुद्दीन की फिसली जुबान, बोले- रियल लाइफ में भी कभी रोमांस का मौका नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहमान से अधिकारियों ने किए सवाल
पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में 10 बजे के बाद कॉन्सर्ट करने की इजाजत नहीं थी। रिपोर्ट के अनुसार शो का समय रात 8 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक था। जब शो समय सीमा से अधिक चलने लगा तो  पुलिस वहां पहुंच गई और हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान रहमान से वरिष्ठ अधिकारियों ने यह पूछा कि उन्होंने रात 10 बजे के बाद कॉन्सर्ट जारी क्यों रखा। 

विज्ञापन

रहमान ने साझा की कॉन्सर्ट की तस्वीरें
हालांकि पुलिस को शो रुकवाने को लेकर तो एआर रहमान की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन उन्होंने पुणे में हुए अपने शो की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर जरूर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा प्यार देने के लिए पुणे का शुक्रिया अदा किया है।

View this post on Instagram

A post shared by ARR (@arrahman)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed