{"_id":"96ce05074061605ef09e68eef5d294c9","slug":"similarities-of-asaram-and-sanjay-dutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त जैसी हरकतें कर रहे हैं आसाराम बापू!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त जैसी हरकतें कर रहे हैं आसाराम बापू!
टीम डिजिटल
Updated Thu, 05 Sep 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न के आरोप में जोधपुर जेल में सजा काट रहे आसाराम बापू इन दिनों जोधपुर की जेल में हैं। जेल जाने के बाद आसाराम बापू की हरकते वैसी ही हैं जैसी जेल जाने के बाद संजय दत्त की हुआ करती थीं।
विज्ञापन
संजय दत्त और आसाराम बापू में एक अजीब सा कनेक्शन है। यह कनेक्शन उनकी मांगों का है। जेल जाने के बाद आसाराम कुछ वैसी ही मांगे कर रहे हैं जैसी संजय दत्त मुंबई की आर्थर रोड जेल और पुणे की येरवादा जेल में किया करते हैं।
विज्ञापन
जेल जाने के बाद संजय दत्त जिस पहली चीज से परेशान हुए थे वह मच्छर थी। यह समस्या आसाराम बापू के सामने भी है। वह जेल के मच्छरों से बहुत परेशान हैं। इसी तरह संजय की पहली मांग मुलायम बिस्तर और घर का खाना था।
विज्ञापन
आसाराम ने भी जेल प्रशासन ने उनके आश्रम में बना हुआ खाना मंगाने की अनुमति मांगी हैँ। आसाराम को अनुमति मिल गई है। ये अनुमति कुछ दिनों के लिए संजय दत्त को भी मिली थी जब मान्यता उनके लिए खान लेकर आती थीं।
एक और समानता बिस्तर को लेकर है। आसाराम ने भी सोने के लिए एक विशेष बिस्तर की मांग की थी। ऐसी ही मांग संजय दत्त भी मुंबई की जेल में रहते हुए कर चुके थे।