फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SIIMA Awards 2022: ranveer singh Pushpa Dialogue in tamil see allu arjun reaction

SIIMA Awards 2022: साउथ इंडियन मूवी अवार्ड में रणवीर सिंह ने बिखेरा जलवा, तमिल में बोला पुष्पा का डायलॉग

Mon, 12 Sep 2022 01:18 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

दक्षिण भारत के इस सबसे बड़ा मूवी अवॉर्ड शो में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी शिरकत की है और एक बार फिर से उन्होंने इस शो में पुष्पा का डायलॉग बोलकर अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

विज्ञापन
SIIMA Awards 2022: ranveer singh Pushpa Dialogue in tamil see allu arjun reaction
रणवीर सिंह - फोटो : insta

विस्तार

साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (एसआईआईएमए) के 10वें संस्करण का आयोजन में बेंगलुरु में हुआ। दक्षिण भारत के इस सबसे बड़ा मूवी अवॉर्ड शो में हर इवेंट में सबका ध्यान खींच लेने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी शिरकत की है और एक बार फिर से उन्होंने इस शो में भी अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। पुष्पा फिल्म का फेमस डायलॉग तमिल में बोलते हुए उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड का हाल ही में समापन हुआ है। इस अवार्ड फंक्शन में रणवीर सिंह खास मेहमान के रूप में शामिल हुए थे और हमेशा की तरह वह स्टेज पर अपने एनर्जेटिक अंदाज में नजर आए। इस दौरान रणवीर सिंह खूब मस्ती के मूड में दिखे और पुष्पा का डायलॉग बोलकर अभिनेता ने सबका दिल जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर सिंह का स्वैग
साझा किए गए वीडियो में रणवीर सिंह को स्टेज पर व्हाइट कलर के सूट में देखा जा सकता है। इस दौरान वह अल्लू अर्जुन का डायलॉग 'झुकेगा नहीं' को उनके ही स्टाइल में तमिल  भाषा में बोलते नजर आ रहे हैं। रणवीर के ये डायलॉग बोलने के बाद अल्लू अर्जुन के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखी जा सकता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)

विज्ञापन

दक्षिण भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो
गौरतलब है कि एसआईआईएमए दक्षिण भारत का सबसे बड़ा मूवी अवॉर्ड शो है और पूरे दक्षिण भारतीय क्षेत्र में इसकी टेलीविजन की पहुंच 50 प्रतिशत से अधिक है। यह मूवी अवॉर्ड्स साउथ इंडियन सिनेमा की वास्तविक झलक पेश करता है और इसके साथ ही यह देशभर के साउथ सिनेमा प्रशंसकों को उनके पसंदीदा साउथ स्टार्स से जोड़े रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed