फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra Shoots for a song of Marjaavaan

मरजावां के सेट से सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली तस्वीर आई सामने, डांस करते हुए आए नजर

Tue, 25 Jun 2019 07:22 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 25 Jun 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Shoots for a song of Marjaavaan
Sidharth Malhotra - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मरजावां को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तारा सुतारिया, रितेश देशमुख, रकुलप्रीत सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच मरजावां के सेट से सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन


इस तस्वीर में सिद्धार्थ एक कार में डांस पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म के डांस नंबर की शूटिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म मरजावां का निर्देशन मिलाप झावेरी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये एक्शन सीक्वेंस फिल्म है। 
विज्ञापन


बीते दिनों मरजावां के कुछ एक्शन सीन फिल्माते हुए सिद्धार्थ के हाथ मेें चोट लगने की खबर भी सुनने को मिली थी। खबरों की मानें तो डायरेक्टर मिलाप चाहते थे कि उनकी पिछली रिलीज सत्यमेव जयते की तरह ही एक्शन सीन हों। सिद्धार्थ ने किसी स्टंटमैन की बजाय खुद ही ये सीन फिल्माने लगे हालांकि मिलाप ने उनसे कहा कि वो बॉडी डबल की मदद लें लेकिन सिद्धार्थ ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके चलते वह फिल्म के सेट पर घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed