फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra Kiara Advani Attend Award Function Bollywood Couple Looking Great Together

Sidharth Kiara: अवॉर्ड फंक्शन में दिखी सिड कियारा की शानदार केमिस्ट्री, हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल

Sun, 26 Feb 2023 02:45 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 02:45 PM IST
सार

शादी के बाद पहली बार सिड और कियारा एक साथ अवॉर्ड फंक्शन में नजर आए हैं। उस दौरान दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली है। साथ ही दोनों मुस्कुराते हुए और गले मिलते हुए नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Kiara Advani Attend Award Function Bollywood Couple Looking Great Together
Sidharth Malhotra Kiara Advani - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के फेमस कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी सात फरवरी को हो चुकी है। दोनों की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ में हुई थी। कपल शादी के बाद पहली बार किसी अवॉर्ड फंक्शन में एक साथ नजर आया। हालांकि, मीडिया के सामने दोनों थोड़ा दूर-दूर दिखे। कियारा आडवाणी ने इस अवॉर्ड फंक्शन में पहले एंट्री ली थी और उसके कुछ वक्त के बाद सिद्धार्थ पहुंचे। कियारा ने इस अवॉर्ड शो के लिए पीले रंग की साड़ी पहनी थी और माथे पर बिंदी लगाई थी। वहीं, सिद्धार्थ काले रंग की शर्ट पैंट और ग्रे कलर के ब्लेजर में पहुंचे।

विज्ञापन

Sidharth Malhotra Kiara Advani Attend Award Function Bollywood Couple Looking Great Together
Sidharth Malhotra Kiara Advani - फोटो : सोशल मीडिया

स्टेज पर सिड कियारा ने एक-दूसरे को लगाया गले
कियारा और सिद्धार्थ अवॉर्ड फंक्शन में भले ही अलग अलग पहुंचे थे, लेकिन दोनों ही कलाकार स्टेज के दौरान एक साथ नजर आए। स्टेज पर दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। स्टेज पर अवॉर्ड लेते हुए सिद्धार्थ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें कियारा अवॉर्ड देते हुए नजर आईं। जैसे ही सिद्धार्थ स्टेज पर पहुंचे, कियारा ने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद अवॉर्ड एक्टर के हाथों में दे दिया। कपल एक साथ बेहद खुश नजर आए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🌸 Sidharth Malhotra FC 🌸 (@sidharth.malhotra.fc)



Rakhi Sawant: राखी-आदिल विवाद में कश्मीरा शाह की एंट्री, बोलीं- मैं आदिल की बैंड बजा दूंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

Sidharth Malhotra Kiara Advani Attend Award Function Bollywood Couple Looking Great Together
Sidharth Malhotra Kiara Advani - फोटो : सोशल मीडिया

मुस्कुराते हुए दिखा कपल
एक वीडियो में कियारा और सिद्धार्थ स्टेज से उतरते हुए दिखाई दिए और कियारा के हाथ में अवॉर्ड नजर आया। उस दौरान कपल मुस्कुराते हुए बातें करता दिखा। बता दें कि दोनों की लव स्टोरी किसी फेयरी टेल से कम नहीं है। कपल ने राजस्थान में परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच शादी की थी, जिसके बाद दोनों की शादी के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🌸 Sidharth Malhotra FC 🌸 (@sidharth.malhotra.fc)

Nick Cannon: 12वें बच्चे के पिता बने 'द मास्क्ड सिंगर' के होस्ट निक कैनन, कहा- 85 साल की उम्र तक...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed