{"_id":"610800f910522f2eef49d851","slug":"siddharth-roy-kapur-celebrates-birthday-with-raja-menon-and-arshad-sayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्वीर: निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने राजा मेनन और अरशद सईद संग मनाया जन्मदिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीर: निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने राजा मेनन और अरशद सईद संग मनाया जन्मदिन
Mon, 02 Aug 2021 07:58 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 02 Aug 2021 07:58 PM IST
सार
फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने सोमवार यानी दो अगस्त को बेहद खास अंदाज से अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
सिद्धार्थ रॉय कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने सोमवार यानी दो अगस्त को बेहद खास अंदाज से अपना जन्मदिन मनाया। दरअसल, उन्होंने अपने प्रोडक्शन ऑफिस की अपनी टीम और सहयोगियों की मौजूदगी में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनके दो आगामी प्रोडक्शन वेंचर्स 'पिप्पा' और 'वो लड़की है कहां' की पूरी टीम मौजूद थीं। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ रॉय कपूर केक काटते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने निर्देशकों और दोनों टीमों के साथ अपना जन्मदिन खूब एंजॉय किया।
विज्ञापन
राजा कृष्ण मेनन फ़िलहाल ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर, और प्रियांशु पेन्युली स्टारर पिप्पा पर काम कर रहे हैं। इसका एलान पिछले साल ही हुआ था। जबकि सैयद, तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी अभिनीत 'वो लड़की है कहां' का निर्देशन करेंगे। मालूम हो कि दोनों ही फिल्में रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले बन रही हैं। इस तरह के गर्मजोशी भरे जश्न और होनहार फिल्मों के निर्माण के साथ निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर का ये जन्मदिन बेहद खास रहा।
विज्ञापन
बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। 2 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मन शलोमी रॉय कपूर पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं हैं। उनके दो भाई कुणाल रॉय कपूर, आदित्य रॉय कपूर दोनों ही बॉलीवुड में बतौर फिल्म अभिनेता के रूप में सक्रिय हैं।
विज्ञापन