फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shruti Seth trolled on twitter to take PM Modi

पीएम मोदी को सलाह देकर फंस गई ये अभिनेत्री, सोशल मीडिया में हुईं वायरल

Mon, 29 Jun 2015 10:10 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
Shruti Seth trolled on twitter to take PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलकर एक टेलीविजन अभिनेत्री चर्चा में आ गई है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अभिनेत्री ने 'सेल्फी विद डॉटर' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। यही नहीं, उन्होंने मोदी काम करने के तारीके पर भी सवाल उठाया।

विज्ञापन


इसके बाद सोशल साइट पर इनके खिलाफ जबर्दस्त टिप्पणियां होने लगीं। इससे वो टॉप ट्विटर ट्रेंड में शामिल हो गई हैं। ये अभिनेत्री हैं, श्रुति सेठ। इन्होंने टीवी धारावाहिक बालवीर, शरारत और कॉमेडी सर्कस से पहचान बनाई। रविवार को ट्विटर पर पीएम मोदी की खुली निंदा कर वो लोगों के कोपभाजन की शिकार हो गईं।
विज्ञापन


ट्विटर पर उन्हें आम आदमी पार्टी की समर्थक बताया रहा है। साथ ही निजी टिप्पणियां भी की जा रही हैं। हालांकि अभिनेत्री भी लगातार लोगों को जवाब भी दे रही हैं। उन्होंने अपना विरोध करने वालों को मोदी भक्त करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, अभिनेत्री ने पीएम मोदी को क्या कहा

Shruti Seth trolled on twitter to take PM Modi

इस पूरे विवाद के मूल में भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजना 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' है। दरअसल, बीते दिनों पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' को लेकर हरियाणा में चलाई गई एक प्रतियोगिता की जमकर तारीफ की।

साथ इस प्रतियोगिता के दौरान खींची गई तस्‍वीरों को सोशल मीडिया में शेयर किया। इसके बाद ये प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हो गई। ये प्रतियोगिता है, #SelfieWithDaughter। इसकी शुरुआत हरियाणा के जींद जिले के गांव बीबीपुर से हुई थी। यहां सरपंच सुनील जागलान ने अपनी बेटी के साथ एक सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया में शेयर कर अन्य लोगों से ऐसा करने को कहा।

पीएम मोदी ने इसकी तारीफ करते हुए इसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के ‌लिए एक अहम कदम बताया। लेकिन अभिनेत्री श्रुति सेठ ने पीएम के इस 'मन की बात' पर सवाल खड़े किए। अभिनेत्री के मुताबिक पीएम को कुछ आधारभूत कदम उठाने चाहिए, न कि सेल्फी में उलझना चाहिए।

'सेल्फी के जुनून से बाहर आएं मिस्टर पीएम'

Shruti Seth trolled on twitter to take PM Modi

पीएम मोदी ने सभी बेटियों के पिताओं से अर्ज किया था कि वे मन की बात प्रोग्राम में अपनी बेटियों के साथ सेल्फी खींच कर भेजें। इस पर अभिनेत्री ने ट्विट किया कि 'सेल्फी के जुनून से बाहर आएं मिस्टर पीएम।' यही नहीं, उन्होंने एक के बाद एक कई ट्विट किए।

उन्होंने लिखा कि 'सेल्फी कोई ऐसी डिवाइस नहीं है जिससे बदलाव आएगा मिस्टर पीएम। इसके बाद लोगों ने उन्हें आड़ें हाथों ले लिया। हालांकि कई लोग श्रुति से सहमत भी हैं। अब ट्विटर पर ट्रेंड #selfieobsessedmrpm कर रहा है।























विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed