{"_id":"4d6a51388545bedf1657ccf362428707","slug":"shruti-hasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री श्रुति हसन ने कराई एफआईआर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री श्रुति हसन ने कराई एफआईआर
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 23 Nov 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन ने एक अनाम हमलावर के खिलाफ छेड़खानी और जबरन घर में घुसने का मामला दर्ज कराया है। इस शख्स ने उनके वेस्ट बांद्रा स्थित फ्लैट में जबरन घुसने की कोशिश की थी। इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
यह घटना सुबह मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे हुई, जब श्रुति हासन कॉलबेल बजने के बाद अपने फ्लैट का दरवाजा खोलने गईं। दरवाजे पर खड़ा शख्स घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा था। वह पूछ रहा था वह उसे क्यों नहीं पहचान रही? आरोपी ने अभिनेत्री के कंधे पर हाथ भी रखा था।
विज्ञापन
लेकिन श्रुति उसे पीछे धकेल कर दरवाजा बंद करने में सफल रही। इसके बाद हतप्रभ श्रुति ने उस अनाम शख्स के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके खिलाफ धारा 354 (छेड़छाड़) और धारा 452 (गलत इरादे से घुसपैठ) के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
अभिनेत्री के मुताबिक मंगलवार से पहले यह शख्स उनकी फिल्मों के सेट पर कई बार दिखा था। इससे पहले महबूब स्टूडियो और फिल्म सिटी स्टूडियो में भी श्रुति की फिल्मों की शूटिंग के दौरान यह शख्स नजर आया था। श्रुति मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्देशक कमल हासन की पुत्री हैं।