{"_id":"529c32fef4a2fb79d04d0d9e54e9a7f2","slug":"shruti-haasan-dating-suresh-raina","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये किसके प्यार में पड़ गई श्रुति हसन! ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये किसके प्यार में पड़ गई श्रुति हसन!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 01 Jun 2014 07:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेश रैना के अच्छे दिन आ गए हैं। जब टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली नहीं होंगे तो टीम की कमान वह संभालेंगे। लेकिन कैरियर के साथ साथ उनकी निजी जिंदगी से भी अच्छी खबर आ रही है।
विज्ञापन
चर्चा है कि रैना और कमल हासन-सारिका की ऐक्टर बेटी श्रुति इन दिनों एक-दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे हैं। वैसे तो बीते एक साल से इस तरह की अटकलें लग रही थीं, लेकिन अब सूत्र पक्की खबर लाए हैं कि दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है।
विज्ञापन
हालांकि दोनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुप हैं और किसी भी कार्यक्रम में साथ जाने से बचते हैं। लेकिन चोरी-छुपे दोनों की मुलाकातें चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों रैना के सीनियर विराट कोहली भी बॉलीवुड बाला अनुष्का शर्मा के प्यार में दीवाने हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रैना और श्रुति की नजदीकियों की सबसे पहली खबर पिछले साल आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान आई थीं, जब श्रुति को रैना के मैचों में उनकी हौसला अफजाई करते देखा गया था। सूत्रों की मानें तो रैना श्रुति को अपने लिए बहुत लकी मानते हैं।
जब से श्रुति उनकी जिंदगी में आई हैं, उनका फॉर्म जबर्दस्त हो गया है। इस आईपीएल में भी रैना ने जबर्दस्त बैटिंग की है। सूत्रों की मानें तो श्रुति और रैना अपने व्यस्त कार्यक्रम में से भी एक-दूसरे के लिए वक्त निकाल कर मिलते हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे के प्रति बहुत गंभीर बताए जाते हैं। ऐसे में इनके प्यार की पारी लंबी चलेगी, यह तय हो गया है।
सब जानते हैं कि श्रुति रैना से मिलने के पहले साउथ के ऐक्टर सिद्धार्थ (रंग दे बसंती) के साथ डेढ़ साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। अक्तूबर 2011 में दोनों के बीच अलगाव हो गया था और श्रुति ने सिद्धार्थ का फ्लैट छोड़ दिया था। इसके बाद श्रुति ने अपना पूरा ध्यान बॉलीवुड में कैरियर बनाने पर लगा दिया।
सूत्र बताते हैं कि श्रुति और रैना की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में पिछले साल हुई थी और दोनों पहली ही नजर में एक-दूसरे को पसंद आ गए थे।
उल्लेखनीय है कि श्रुति से पहले रैना का नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा से जुड़ा था। रैना ने तो इस पर कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन पूर्णा हमेशा इंकार करती रहीं क्योंकि वह उम्र में इस क्रिकेटर से बड़ी हैं।
खैर, रैना और श्रुति मीडिया में अपने बारे में आ रही इन खबरों पर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन देखना होगा कि कब तक...?