फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shreyas Talpade Team Issues Statement on Multi Crore Scam Allegations says Completely False Baseless reports

Shreyas Talpade: धोखाधड़ी के आरोपों पर श्रेयस तलपदे ने तोड़ी चुप्पी, घोटाले में शामिल होने से किया इनकार

Fri, 28 Mar 2025 10:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 28 Mar 2025 10:48 PM IST
सार

Shreyas Talpade News: अभिनेता श्रेयस तलपदे की टीम ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले में अभिनेता के शामिल होने की खबरों को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
Shreyas Talpade Team Issues Statement on Multi Crore Scam Allegations says Completely False Baseless reports
श्रेयस तलपदे - फोटो : इंस्टाग्राम: @shreyastalpade27

विस्तार

अभिनेता श्रेयस तलपदे गुरुवार को उस समय मुश्किल में पड़ गए जब उन पर उत्तर प्रदेश में करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा, लेकिन शुक्रवार को उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर इन खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि उनका इस धोखाधड़ी से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

अभिनेता की टीम का बयान
उन्होंने कहा कि ये खबरें निराधार और बेसलेस हैं। बयान जारी करते हुए अभिनेता की टीम ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज की दुनिया में एक व्यक्ति की कड़ी मेहनत से अर्जित प्रतिष्ठा निराधार अफवाहों के कारण अनुचित रूप से धूमिल होने की चपेट में आती है। श्रेयस तलपदे पर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाने वाली हालिया रिपोर्टें पूरी तरह से झूठी और किसी भी तरह से निराधार हैं।'
Bade Achhe Lagte Hain: शिवांगी जोशी ने कथित बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन को दी जन्मदिन की खास बधाई, शेयर कीं तस्वीरें 

View this post on Instagram

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27)


विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी में शामिल नहीं हैं अभिनेता
बयान में आगे कहा गया है, 'एक पब्लिक फिगर के रूप में श्रेयस को कई अन्य मशहूर हस्तियों की तरह अक्सर विभिन्न कॉर्पोरेट और वार्षिक कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है, जहां वे यथासंभव भाग लेते हैं। कहने की आवश्यकता नहीं है कि तलपदे का किसी भी धोखाधड़ी या गैरकानूनी कार्य से कोई संबंध नहीं है, जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है और प्रसारित किया जा रहा है।'
Raid 2 Teaser: ‘रेड’ से कितनी अलग है ‘रेड 2’, क्या बदल गईं अमय पटनायक की पत्नी? ताऊजी-दादाभाई में क्या कनेक्शन

विज्ञापन

झूठी अफवाहों पर विश्वास नहीं करने का किया आग्रह
बयान के अंत में कहा गया, 'हम सभी से गलत सूचना फैलाने से पहले तथ्यों को सत्यापित करने का आग्रह करते हैं और अनुरोध करते हैं कि तलपदे का नाम इन निराधार अफवाहों से दूर रखा जाए। तलपदे एक कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं, जो अपने सभी प्रयासों में निष्ठा, ईमानदारी और व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
Reacher Season 3: 'रीचर' की तीसरी किस्त के दौरान बेसुध हुए एलन रिचसन, बोले- मुझे जोर से टेबल पर पटक दिया...

क्या है पूरा मामला
दरअसल, गुरुवार को रिपोर्ट में बताया गया कि अभिनेता यूपी के महोबा जिले में एक घोटाले में शामिल थे, जिसमें आरोपियों ने भोले-भाले ग्रामीणों को चिटफंड में अपना पैसा निवेश करने के लिए लालच दिया था, उन्हें थोड़े समय में ही बहुत ज्यादा रिटर्न देने का वादा किया था। हालांकि, जब लोगों को घोटाले की भनक लगी तो आरोपी ने अपनी दुकान बंद कर दी और मौके से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed