फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Reacher Season 3 Alan Ritchson admits during finale being unconscious for a day while filming action sequence

Reacher Season 3: 'रीचर' की तीसरी किस्त के दौरान बेसुध हुए एलन रिचसन, बोले- मुझे जोर से टेबल पर पटक दिया...

Fri, 28 Mar 2025 07:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 28 Mar 2025 07:34 PM IST
सार

Alan Ritchson Reacher Season 3: हॉलीवुड स्टार एलन रिचसन ने बताया कि रीचर सीजन 3 के आखिरी एपिसोड के दौरान उनके साथ एक हादसा हुआ, जिसकी वजह से वह उस एक्शन सीन को फिल्माते समय बेसुध हो गए थे। 
 

विज्ञापन
Reacher Season 3 Alan Ritchson admits during finale being unconscious for a day while filming action sequence
'रीचर' सीजन 3 की शूटिंग के दौरान बेसुध हुए एलन रिचसन - फोटो : इंस्टाग्राम@alanritchson

विस्तार

हॉलीवुड एक्टर रिचसन इन दिनों अपनी सीरीज 'रीचर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह दर्शकों की पसंदीदा एक्शन सीरीज में से एक है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। हाल ही में, रिचसन ने सीरीज के आखिरी एपिसोड में एक एक्शन सीन के दौरान बेसुध होने की बात कबूली है।
विज्ञापन

कैसे बेसुध हुए रिचसन 
एएनआई की एक खबर के मुकाबिक, रिचसन ने कहा कि एक सीन के दौरान उन्हें उठाकर मेज पर जोर से पटक दिया गया, जिससे वह डेढ़ दिन तक बेहोश रहे। जब वह होश में आए, तो उन्हें अपने बच्चों को यह बताना पड़ा कि वह ठीक हैं, क्योंकि उस सीन के दौरान उनके बच्चे भी सेट पर मौजूद थे और वह नहीं चाहते थे कि वे डर जाएं। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बुरा पल बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिचसन ने खुद किया था स्टंट
रिचसन ने आगे बताया कि उनकी टीम इस सीन के खिलाफ थी, क्योंकि उन्हें चोट लगने का डर था। फिर भी, रिचसन ने सीन खुद करने का फैसला किया क्योंकि वह चाहते थे कि दर्शक देखें कि वह यह उनके लिए यह जोखिम उठा रहे हैं। उन्होंने कैमरे को अपने चेहरे पर फोकस रखते हुए सीन शूट करने का सुझाव दिया, ताकि यह सबकुछ असली लगे। उनकी टीम ने स्टंटमैन का इस्तेमाल करने की सलाह दी, लेकिन रिचसन नहीं माने और उसके बाद जो हुआ वो आपको पता ही है।

यह भी पढ़ें:
Horror Movie Sequels: इन हॉरर फिल्मों के आएंगे सीक्वल, छोरी 2 के अलावा लिस्ट में शामिल हैं कई शानदार फिल्में
विज्ञापन

रीचर सीजन 3
'रीचर सीजन 3' में एलन रिचसन के अलावा ओलिवियर रिचर्स ने भी अहम भूमिका निभाई है। सीरीज को लेकर ओलिवर ने बताया कि इस सीजन की तैयारी के लिए उन्होंने पूरे चार महीने तक कड़ी तैयारी की। वह दिन में सात बार खाते थे और स्टंट के साथ बॉडी बिल्डिंग भी करते थे। रीचर सीजन 3 में मारिया स्टेन, सोन्या कैसिडी, जॉनी बर्चटोल्ड जैसे कलाकार भी हैं। यह सीजन ली चाइल्ड की किताब 'पर्सुएडर' पर आधारित है, जो उनकी जैक रीचर सीरीज का सातवां हिस्सा है।

यह भी पढ़ें:
Kesari Chapter 2: ब्रिटिश एम्पायर के खिलाफ अक्षय-माधवन-अनन्या की लड़ाई, केसरी के किरदारों के नाम से उठा पर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed