{"_id":"657bdc44d0308733ac0093b7","slug":"shreyas-talpade-heart-attack-while-welcome-3-shooting-know-actor-health-update-condition-stable-discharge-soon-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े को इस दिन अस्पताल से मिलेगी छुट्टी, हार्ट अटैक के बाद से आईसीयू में हैं भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े को इस दिन अस्पताल से मिलेगी छुट्टी, हार्ट अटैक के बाद से आईसीयू में हैं भर्ती
Fri, 15 Dec 2023 10:31 AM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Fri, 15 Dec 2023 10:31 AM IST
सार
अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि श्रेयस की हालत अब स्थिर है।
विज्ञापन
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में वे आईसीयू में भर्ती थे, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि श्रेयस की हालत अब स्थिर है। दरअसल, गुरुवार को वह मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचानक गिर पड़े। उनकी पत्नी दीप्ति ने उन्हें आनन-फानन पास के अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
इस दिन मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा तो फैंस सदमे में आ गए। फैंस सोशल मीडिया के जरिए चिंता जाहिर कर रहे थे, लेकिन अब डॉक्टर ने जानकारी दी है कि उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अब अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है। श्रेयस को आज या कल तक छुट्टी मिल सकती है। वहीं, फैंस श्रेयस के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे में अब उनके डिस्चार्ज होने की खबर सामने आने से फैंस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Thursday Box Office Report: 'एनिमल' 500 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार, 'सैम बहादुर' की मजबूत पकड़ बरकरार
विज्ञापन
शूटिंग के बाद पड़ा दिल का दौरा
इससे पहले जानकारी दी गई थी कि श्रेयस तलपड़े ने 14 दिसंबर, गुरुवार को पूरे दिन 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग की। इस दौरान वे बिल्कुल ठीक थे और सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। शूटिंग पर उन्होंने कई एक्शन सीन्स भी शूट किए। शूटिंग खत्म करने के बाद वह घर वापस गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं। अभिनेता की पत्नी उन्हें अस्पताल ले जा रही थीं कि वे रास्ते में ही गिर गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई।
Deepika Padukone: 'फाइटर' की रिलीज से पहले वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची दीपिका, बहन अनीशा के साथ की पूजा-अर्चना
श्रेयस का फिल्मी करियर
श्रेयस तलपड़े हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने-माने चेहरे हैं। श्रेयस तलपड़े ने अब तक 45 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वे बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रेयस और अक्षय के साथ रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, परेश रावल, अरशद वारसी, तुषार कपूर, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Welcome 2024: विजय, ऋतिक और पंकज पर टिका नए साल का पहला महीना, साल 2024 की ये हैं 10 मोस्ट अवेटेड फिल्में