{"_id":"58ca284e4f1c1b6b3732bdda","slug":"shreya-ghoshal-becomes-first-indian-singer-to-have-a-wax-statue-in-madame-tussaud-mueseum","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैडम तुसाद में शामिल होने वाली पहली इंडियन सिंगर बनी श्रेया घोषाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैडम तुसाद में शामिल होने वाली पहली इंडियन सिंगर बनी श्रेया घोषाल
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
Updated Thu, 16 Mar 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रेया घोषाल भारत की पहली सिंगर बन गई हैं जिनका मोम का पुतला प्रतिष्ठित 'मैडम तुसाद' म्यूजियम में रखा जाएगा। श्रेया का स्टैचू तुसाद म्यूजियम की दिल्ली की शाखा में रखा जाएगा। श्रेया का स्टैचू गाते हुए पोजीशन में दिखेगा।
श्रेया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे मैडम तुसाद का हिस्सा बनकर काफी खुशी हो रही है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे इतने टैलेंटेड कलाकारों के बीच जगह मिली। हमेशा के लिए अमर हो जाना एक शानदार एहसास है। मैडम तुसाद दुनियाभर को खुश करने के लिए मशहूर है।'
मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डॉरेक्टर और जनरल मैनेजर अंशुल जैन ने कहा, 'श्रेया आज की जेनरेशन की सबसे पसंदीदा गायिकाओं में से एक हैं। उनके स्टैचू का अनावरण कर के हम खुश हैं। उनके लिए हमारे पास सबसे ज्यादा निवेदन आए थे। उन्हें दर्शकों के साथ गाते हुए देखने के लिए हम उत्साहित हैं।'

15 साल से बॉलीवुड़ में हैं श्रेया
श्रेया घोषाल 15 साल से बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग कर रही हैं। उन्होंने रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था और जीता था। इसके बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली नें उन्हें अपनी फिल्म 'देवदास' में गाने का मौका दिया। श्रेया ने देवदास में 'सिलसिला ये चाहत का' और 'बैरी पिया' समेत 5 गाने गाए और उनके लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता। हिंदी के अलावा उन्होंने बंगाली, भोजपूरी, ऊर्दू, तमिल समेत और कई भाषाओं में गाने गाए हैं।
मैडम तुसाद की दिल्ली शाखा में श्रेया घोषाल के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के मोम के पुतले भी होंगे। म्यूजियम दिल्ली के कनॉट प्लेस की रीगल बिल्डिंग में खुलेगा।
मैडम तुसाद की दिल्ली शाखा में श्रेया घोषाल के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के मोम के पुतले भी होंगे। म्यूजियम दिल्ली के कनॉट प्लेस की रीगल बिल्डिंग में खुलेगा।