श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म पर फंसा पेंच, 'साहो' का 15 अगस्त की तय तारीख पर रिलीज होना मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पिछली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की बॉक्स ऑफिस पर नाकामी को भुलाकर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भले इन दिनों एक साथ तीन फिल्मों की शूटिंग में बिजी हों, पर इनमें से सबसे पहले कौन सी फिल्म रिलीज होगी, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है। तय तारीखों के हिसाब से सबसे पहले श्रद्धा कपूर की 'बाहुबली' स्टार प्रभास के साथ फिल्म 'साहो' 15 अगस्त को रिलीज होनी है, उसके बाद 30 सितंबर को 'छिछोरे' और उसके बाद 'स्ट्रीट डांसर'। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि 'साहो' की रिलीज में ज्यादा टाइम लग सकता है।
पिछले एक साल से बन रही फिल्म 'साहो' के वीएफएक्स का काम लंबा खिंच रहा है। इसके साथ ही इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी होनी बाकी है। 'साहो' एक एक्शन साइंस फिक्शन बताई जा रही है और इसके निर्माता वीएफएक्स को लेकर किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करना चाहते। फिल्म की रिलीज की तय तारीख यानी 15 अगस्त में अब सिर्फ ढाई महीने ही बाकी है। इतने कम समय में फिल्म के बाकी हिस्सों की शूटिंग, एडिटिंग, वीएफएक्स और प्रमोशन मुश्किल लग रहा है।
माना जा रहा है कि फिल्म निर्माता इस फिल्म की रिलीज 15 अगस्त को न हो पाने की सूरत में दूसरी तारीख अभी से प्लान बी में लेकर चलने की सोच रहे हैं। इस प्लान बी के मुताबिक 'साहो' अगर अगर किसी कारण से 15 अगस्त से टलती है तो इसे दशहरा के आस पास रिलीज किया जा सकता है। अगर फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होती है तो इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' और जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' से होगी।