श्रद्वा कपूर ने अपने पांव के साथ किया अजीबो-गरीब काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे भी आजकल कलाकार कुछ न कुछ नया कर रहे हैं और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लेकिन श्रद्वा ने तो बहुत ही अजीब फोटो शेयर की है। आज से पहले आपने श्रद्वा का ये रूप बिल्कुल भी नहीं देखा होगा।
गौरतलब है कि श्रद्वा एक के बाद एक हिट फिल्में देकर अपने प्रशंसकों की संख्या में इजाफा कर रही हैं तो क्या इस फोटो के बाद भी श्रद्वा के दीवानों की संख्या बढ़ेगी।
इस काम के लिए पैर का किया प्रयोग
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने दाएं पांव पर एक डूडल बनाया और इसकी एक फोटो साझा की। श्रद्धा आगे रीमो डिसूजा निर्देशित 'एबीसीडी 2' फिल्म में नजर आएंगी।
श्रद्धा (26) ने यह तस्वीर बुधवार को फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर साझा की। इसमें वह सांप की नकली खाल वाली चप्पल पहने नजर आईं। उनके पांव के एक ओर कुछ अस्पष्ट लेख लिखा हुआ था।
श्रद्धा की 'एबीसीडी 2' वर्ष 2013 की 'एबीसीडी-ऐनी बॉडी केन डांस' का सीक्वल है। इसमें वरुण धवन, कोरियोग्राफर-निर्देशन प्रभुदेवा और अंतर्राष्ट्रीय डांसर लोरेन गॉटलिएब भी हैं।