फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor is still top choice of Badminton player Saina Nehwal if her biopic to be remade

इस बार परिणीति नहीं, इस हीरोइन को अपनी बायोपिक में देखना चाहती हैं साइना नेहवाल? कहा- 'बहुत प्यारी लड़की है'

Wed, 18 Feb 2026 10:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Feb 2026 10:08 PM IST
सार

Saina Nehwal Biopic: साइना नेहवाल की साल 2021 में बायोपिक रिलीज हुई। इसमें परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल अदा किया। अगर, बैडमिंटन स्टार की बायोपिक दोबारा बनती है तो वे किसे अपने रोल में देखना पसंद करेंगी? उन्होंने इसका जवाब दिया है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor is still top choice of Badminton player Saina Nehwal if her biopic to be remade
साइना नेहवाल-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित फिल्म 'साइना' साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने साइना का लीड रोल अदा किया। हालांकि, अपनी बायोपिक में साइना जिस एक्ट्रेस को लीड रोल में देखना चाहती हैं, वह हैं श्रद्धा कपूर। आज भी श्रद्धा ही अपनी बायोपिक के लिए साइना की पहली पसंद हैं।     

विज्ञापन

Shraddha Kapoor is still top choice of Badminton player Saina Nehwal if her biopic to be remade
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

आज भी श्रद्धा कपूर पहली पसंद
बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने हाल ही में यह कहा कि अगर उनकी बायोपिक फिर से बनती है तो श्रद्धा कपूर उनकी पहली पसंद हैं। साथ ही साइना ने परिणीति के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही उस चर्चा पर भी बात की, जिसमें कहा जा रहा है कि परिणीति ने कथित तौर पर साइना को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। 

बायोपिक के लिए पहले भी श्रद्धा को चुना गया था
साइना नेहवाल ने कहा है कि अगर उनकी बायोपिक दोबारा बनती है, तो भी वह स्क्रीन पर अपने किरदार के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को ही चुनेंगी। साइना ने यह बात तब कही है, जब ऐसी चर्चा है कि परिणीति ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति ने साल 2021 में साइना का रोल अदा किया। मगर, साइना नेहवाल ने असल में श्रद्धा को ही चुना था। मगर, आखिर में बात नहीं बन पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर से अब भी होती है बात
हाल ही में विक्की लालवानी के साथ एक बातचीत में साइना से पूछा गया कि अगर बायोपिक दोबारा बनती है तो वह अपने रोल के लिए किसे कास्ट करना चाहेंगी? इस पर उन्होंने तुरंत श्रद्धा का नाम लिया। शुरू में इस रोल के लिए श्रद्धा को कास्ट किया गया था, लेकिन खबर है कि शूटिंग शुरू होने से पहले हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से उन्हें हटना पड़ा। साइना ने जोर देकर कहा कि एक्ट्रेस श्रद्धा हमेशा इस रोल के लिए उनकी पहली पसंद थीं। उन्होंने कहा, 'हम अभी भी टच में हैं और मैं उनसे कई बार मिल चुकी हूं। वह बहुत प्यारी लड़की हैं। वह फिल्म करने के लिए मान गई थीं, लेकिन डेंगू की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा'।

विज्ञापन

परिणीति के लिए क्या कहा?
परिणीति के साथ अपने वर्किंग रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए साइना ने कहा कि उनकी बातचीत ज्यादातर प्रोफेशनल थी। उन्होंने बताया, 'दोस्ती के लिए साथ में बहुत समय बिताना पड़ता है, लेकिन फिल्म को जल्दी रिलीज करना था, इसलिए ज्यादा समय नहीं मिल पाया। हम रोज नहीं मिलते थे'। साइना ने आगे कहा कि परिणीति ने रोल की तैयारी में काफी मेहनत की। बैडमिंटन की टेक्निकल बातें सीखीं। बता दें कि फिल्म 'साइना' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed