{"_id":"cb080e65d93be9ea597d3cebedababd2","slug":"shooting-of-bajrangi-bhaijaan-will-late-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेकिन सलमान खान कैसे बन पाएंगे बजरंगी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लेकिन सलमान खान कैसे बन पाएंगे बजरंगी?
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई
Updated Sun, 21 Sep 2014 07:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान बजंरगी भाईजान कैसे बन पाएंगे। स्थितियां कुछ ऐसी बन रही है, जबकि सलमान वादा कर चुके हैं।
विज्ञापन
माना जाता है कि हीरो के लिए कोई काम मुश्किल नहीं। फिर सलमान खान जैसे दबंग के तो कहने ही क्या। उनकी इमेज ऐसी है कि वह जो चाहते हैं चुटकी में हो जाता है। परंतु इन दिनों निर्देशक कबीर खान को सलमान के नाम से पसीना छूट रहा है क्योंकि उनकी फिल्म ‘फैंटम’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
वह सलमान अगली फिल्म के लिए उन्हें मनचाहा समय नहीं दे रहे हैं। कबीर की अगली फिल्म होगी ‘बजरंगी भाईजान’। जिसमें सलमान खान और करीना कपूर हैं। कबीर घोषित कर चुके हैं कि ‘बजरंगी भाईजान’ अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
परंतु जिस तरह से सलमान की व्यस्तताएं हैं, उन्हें देखते हुए ‘बजरंगी भाईजान’ के समय पर खत्म होने की गुंजाइश कम लग रही है। असल में बिग बॉस-8 शुरू होने जा रहा है। जिसमें सलमान को करीब साढ़े तीन-चार महीने लगेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद वह ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग करेंगे। ऐसे में कुल छह महीने के ऊपर तो गुजर ही जाएंगे। तब तक ईद नजदीक आ जाएगी। ऐसे में कैसे ‘बजरंगी पहलवान’ बन सकेगी? यह सलमान के सिवा कोई नहीं बता सकता।