फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sholay Movie Gabbar actor Amjad Khan Love story with wife Shaila Khan married life career other unknown facts

Amjad Khan-Shaila Love Story: पड़ोसन के लिए धड़का गब्बर सिंह का दिल, रास्ते में रोक किया प्रेम का इजहार

Tue, 12 Nov 2024 11:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Nov 2024 11:21 AM IST
सार

फिल्म 'शोले' का डाकू गब्बर सिंह कितना कड़क मिजाज था। उसकी खूंखार हंसी, क्रूरता और डायलॉग सबकुछ लोगों के जेहन में बसा है। इस किरदार को अमजद खान ने अदा किया। अभिनेता की अदाकारी की तरह ही उनकी प्रेम कहानी भी अनोखी है। चलिए पढ़ते हैं...
 

विज्ञापन
Sholay Movie Gabbar actor Amjad Khan Love story with wife Shaila Khan married life career other unknown facts
अमजद खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक लड़का था जो कॉलेज में पढ़ता था। लड़की स्कूल जाया करती। दोनों पड़ोस में रहते। रोज का मिलना था। साथ में बैडमिंटन भी खेलते। लड़की उस लड़के से भैया बोला करती। लेकिन, फिर आगे वही लड़का उसका हमसफर बन गया। पढ़ते हुए ये किसी उपन्यास की काल्पनिक पंक्तिया लग सकती हैं। लेकिन, यह हकीकत है। हकीकत है अमजद खान की जिंदगी की। कॉलेज जाने वाले लड़के वे खुद थे और स्कूल में पढ़ने वाली लड़की उनकी हमसफर शेहला। आइए जानते हैं, यह प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई...

विज्ञापन

 

14 की शेहला पर आया अमजद का दिल
अभिनेता अमजद खान की आज जयंती है। वे अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी जिंदगी और फिल्मों के किस्से आज भी हैं। उनकी जिंदगी पर गौर करें तो उनकी लव स्टोरी सबसे दिलचस्प है। अमजद खान और शेहला खान की शादी साल 1972 में हुई। शेहला की उम्र जब महज 14 साल थी, तभी अमजद खान का दिल उन पर आ गया। अपनी और अमजद की लव स्टोरी के बारे में खुद शेहरा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने किया उत्तराखंड भू-कानून का उल्लंघन? जारी है जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अमजद खान ने जताई आपत्ति
शेहला के मुताबिक, वे और अमजद खान मुंबई के बांद्रा में एक-दूसरे के पड़ोसी थे। शेहला अमजद खान को जयंत अंकल के बेटे के तौर पर जानती थीं। उस वक्त शेहला की उम्र 14 बरस थी और वे स्कूल में पढ़ा करती थीं। वहीं, अमजद खान कॉलेज में थे। दोनों एक-दूसरे के साथ बैडमिंटन खेलते थे। हालांकि, उस वक्त प्यार-मोहब्बत जैसा कुछ नहीं था और शेहला अभिनेता को भैया कहा करतीं। वहीं, अमजद खान का दिल शेहला के लिए धड़कने लगा था और उन्होंने शेहला के 'भैया' संबोधन पर आपत्ति जताई। 
Manoj Mitra Dies: अनुभवी बंगाली अभिनेता मनोज मित्रा का निधन, 85 की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

पिता ने कर दिया था इनकार
अमजद खान ने शेहला से कहा, 'मुझे भैया मत कहा करो'। इसके बाद एक रोज शेहला जब स्कूल से लौट रही थीं तो अमजद खान ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। कहा, 'जल्दी से बड़ी हो जाओ। मैं तुमसे शादी करूंगा'। फिर कुछ समय बाद अमजद खान ने शेहला के घरवालों से उनका हाथ मांग लिया। तब शेहला की उम्र कम होने के चलते उनके पिता ने इनकार कर दिया। धीरे-धीरे दोनों की प्रेम कहानी और आगे बढ़ी। साल 1972 में इनकी शादी हो गई। अमजद और शेहला के तीन बच्चे हुए। 
Arjun Kapoor: 'एक-दूसरे को चुनौती देना भी जरूरी है', जान्हवी के साथ अपने रिश्ते पर दिल खोलकर बोले भैया अर्जुन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed