फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shobhna Samarth Death Anniversary Launches Nutan in Film Industry But Their Relationship Takes a Bitter Turn

Shobhna Samarth: शोभना ने नूतन को किया इंडस्ट्री में लॉन्च, फिर क्यों तल्ख हुए रिश्ते, कोर्ट तक पहुंचा मामला

Sun, 09 Feb 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 09 Feb 2025 07:30 AM IST
सार

Shobhna Samarth Death Anniversary: शोभना समर्थ की पुण्यतिथि पर आइए जानते हैं कि बेटी नूतन के साथ एक समय पर उनके रिश्ते तल्ख क्यों हो गए थे।

विज्ञापन
Shobhna Samarth Death Anniversary Launches Nutan in Film Industry But Their Relationship Takes a Bitter Turn
शोभना समर्थ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रतिष्ठित और बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री शोभना समर्थ का जन्म 17 नवंबर 1916 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1935 में मराठी फिल्म 'निगाह-ए-नफरत' की थी। उनका सफर बॉलीवुड में काफी लंबा और सफल रहा। वह न केवल एक अद्भुत अभिनेत्री थीं, बल्कि एक बेहतरीन निर्माता और निर्देशक भी थीं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में सराहनीय योगदान दिया और अपनी कला से दर्शकों का दिल जीता।

विज्ञापन

Akhanda 2: बालकृष्ण का दुश्मन मिला गया…यह अभिनेता मचाएगा खलनायक की भूमिका में कोहराम

विज्ञापन

इस फिल्म से मिली पहचान

1943 में आई फिल्म 'राम राज्य' में सीता के रोल से शोभना को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला। इसके बाद उन्होंने 50 के दशक तक प्रमुख भूमिकाओं में अभिनय किया। आगे चलकर शोभना की दो बेटियां, नूतन और तनुजा ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया। उनके नाती और नातिन भी आज बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं।
Actors OTT Fees: ये अभिनेता ओटीटी से वसूलते हैं मोटी रकम, बड़े पर्दे के कलाकार यहां भी अव्वल

बेटियों ने भी इंडस्ट्री में हासिल किया मुकाम

शोभना ने कुमारसेन समर्थ से शादी की और उनके चार बच्चे हुए। इनमें नूतन और तनुजा ने अभिनेत्री के रूप में इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई।  नूतन ने खुद को एक बेहतरीन अभिनेत्री रूप में इंडस्ट्री में स्थापित किया। अपने अभिनय से वह दर्शकों का दिल छूने में सफल रहीं। आज भी लोग उनकी सादगी और अभिनय की तारीफ करते हैं।

विज्ञापन

बेटी नूतन को किया लॉन्च

शोभना ने अपनी बेटी नूतन को बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'नल दमयंती' में लॉन्च किया था। यह एक बड़ा कदम था, जिससे नूतन को फिल्मी दुनिया में एक नया रास्ता मिला। नूतन ने अपनी मां के मार्गदर्शन में अपना करियर संवारते हुए बहुत सी फिल्में कीं, लेकिन एक समय ऐसा आया जब मां-बेटी के रिश्तों में दरार आ गई।

प्रोडक्शन कंपनी में मां के साथ थी हिस्सेदारी

शोभना और नूतन का रिश्ता एक समय काफी तनावपूर्ण हो गया। शोभना ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'शोभना पिक्चर्स' से नूतन को फिल्मी दुनिया में लॉन्च किया था और नूतन इस कंपनी में हिस्सेदार भी थीं। नूतन की फिल्मी कमाई का अधिकांश हिस्सा इस कंपनी में जाता था, और शोभना इसके सारे वित्तीय मामलों का प्रबंधन करती थीं।

इस वजह से बढ़ी मां-बेटी के बीच तल्खी
लेकिन जब इनकम टैक्स विभाग से घर पर नोटिस आया तो शोभना ने अपनी बेटी से टैक्स भरने को कहा। नूतन ने जवाब दिया कि वह कंपनी में केवल 30% की हिस्सेदार हैं, इसलिए वह अपने हिस्से का टैक्स भरने को तैयार हैं, लेकिन बाकी टैक्स का भुगतान मां को करना चाहिए। यह विवाद इतना बढ़ा कि मां-बेटी का रिश्ता अदालत तक जा पहुंचा। नूतन ने महसूस किया कि उनकी मां को बेटी से ज्यादा कंपनी और प्रॉपर्टी की चिंता है। इस विवाद के बाद नूतन ने घर छोड़ दिया। इस प्रकार, शोभना और नूतन के रिश्ते में काफी तनाव आया और दोनों के बीच कई सालों तक बात नहीं हुई। हालांकि बाद में, दोनों का रिश्ता सुधर भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed