पति को छोड़, निर्देशक के साथ संबंधों में शिल्पा!
आपको शिल्पा शुक्ला याद हैं न? शिल्पा चकदे इंडिया और बीए पास जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मों में आने से पहले शिल्पा की शादी हो चुकी थी। अब शिल्पा जैसे-जैसे लोकप्रिय हुई हैं उनकी अपने पति के साथ बननी बंद हो गई है। चर्चाएं हैं कि शिल्पा ने अपने पति को छोड़ दिया है।
निर्देशक से अफेयर
शिल्पा इन दिनों 'बी.ए. पास' फिल्म के निर्देशक अजय बहल के साथ रिलेशनशिप में हैं। खबरों की मानें तो इन दोनों ने साथ रहना भी शुरू कर दिया है। शिल्पा पति मोहित त्रिपाठी से अलग रहती हैं। इन बातों पर शिल्पा की प्रतिक्रिया भी आ गई है। उन्होंने कहा कि मैंने और मोहित ने तय कर लिया है कि हम सिर्फ एक दोस्त की तरह हैं। मैं अब मोहित के साथ नहीं रहती हूं। मोहित दिल्ली में और मैं मुंबई में रह रही हूं।
अभी नहीं हुआ है तलाक
अलग-अलग रहने के बाद भी अभी तक शिल्पा और मोहित के बीच तलाक नहीं हुआ है। शिल्पा और मोहित लंबे समय से अलग-अलग रह रहे हैं। शिल्पा के मोहित से दूर जाने की खबरें उनकी पिछली फिल्म बीए पास के रिलीज होने और उसके चर्चित हो जाने के बाद से शुरू हुईं थीं।