फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shilpa shetty slammed director for cold weather viral video

ठंड से शिल्पा शेट्टी की हालत हुई खराब, सेट पर ही निर्देशक को लगाई 'फटकार'

Sun, 01 Dec 2019 12:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 01 Dec 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty slammed director for cold weather viral video
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फिटनेस और डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिन्हें फैंस भी खूब लाइक करते हैं। अब अभिनेत्री ने शूटिंग के दौरान का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो फिल्म के निर्देशक शब्बीर खान को फटकार लगाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

 
वीडियो में शिल्पा शेट्टी फिल्म के सेट पर मौजूद हैं और वो ठंड से कांप रही होती हैं। उनके पास फिल्म के निर्देशक बैठे हैं जबकि क्रू के मेंबर्स आस-पास खड़े हैं। ठंड में भी शिल्पा कॉटन की साड़ी पहनी होती हैं जबकि बाकी लोग स्वेटर और जैकेट में हैं। बस इसी को लेकर शिल्पा कहती हैं कि '15 डिग्री सेल्सियस का तापमान है। इन्होंने स्वेटर पहना हुआ है और मुझे केवल कॉटन की साड़ी दे रखी है। निकम्मा।'
विज्ञापन

View this post on Instagram

Cold director 😈 Colder weather!❄️ . . . . #nikamma #Avniinlucknow #lucknowdiaries #shoot #actormode #shenanigans #onlocation #workmode #earlymorning #sabbirkhanfilms #sonypicturesindia

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

विज्ञापन
विज्ञापन


असल में शिल्पा नाराजगी में निर्देशक को डांट नहीं रही होती हैं बल्कि वो तो मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। उनकी बातें सुनकर निर्देशक मुस्कुरा देते हैं। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ अभिमन्यु दासानी और शर्ले सेतिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।


13 साल के लंबे ब्रेक के बाद शिल्पा फिल्म 'निकम्मा' से अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में शिल्पा से पूछा गया कि उन्होंने क्यों बड़े पर्दे को अलविदा कहा था। शिल्पा ने कहा, 'मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा पहले भी रही हूं और अभी भी मैं इसका हिस्सा हूं।' बता दें कि शिल्पा आखिरी बार साल 2007 में फिल्म 'अपने' में नजर आई थीं।

रणवीर को छोड़ कार्तिक के साथ एयरपोर्ट पर डांस करने लगीं दीपिका, देखते रह गए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed