फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty's Son Viaan Shares First Instagram Post, After His Father Raj Kundra Gets Bail In Porn Case

Photo: जेल से बाहर आए राज कुंद्रा तो बेटे वियान ने लिखा खास मैसेज- परेशानियां गणेश जी के चूहे जितनी छोटी हैं

Tue, 21 Sep 2021 02:11 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 21 Sep 2021 02:11 PM IST
सार

पोर्नोग्राफी मामले में लंबे वक्त से जेल की हवा खा रहे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कोर्ट से जमानत मिल गई है।
इस बीच उनके बेटे वियान कुंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है।
वियान कुंद्रा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, 'जिंदगी भगवान गणेश की सूंड़ जैसी है।
 

विज्ञापन
Shilpa Shetty's Son Viaan Shares First Instagram Post, After His Father Raj Kundra Gets Bail In Porn Case
शिल्पा शेट्टी,वियान कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पोर्नोग्राफी मामले में लंबे वक्त से जेल की हवा खा रहे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कोर्ट से जमानत मिल गई है। राज कुंद्रा 64 दिनों तक जेल में बंद रहे। जमानत के बाद अब वह अपने परिवार के साथ हैं। इस बीच उनके बेटे वियान कुंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वह अपनी मम्मी शिल्पा शेट्टी और छोटी बहन के साथ नजर आर रहे हैं। ठीक उनके पीछे गणेश जी की प्रतिमा विराजमान है। वियान की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट की खास बात है कि वियान ने इस पोस्ट के साथ एक मैसेज भी लिखा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

वियान कुंद्रा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, 'जिंदगी भगवान गणेश की सूंड़ जैसी है...परेशानियां उनके चूहे जितनी छोटी हैं... हर पल उनके मोदक जैसा मीठा है... गणपति बप्पा मोरया...' वियान कुंद्रा पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Viaan Raj Kundra (@viaanrajkundra)

विज्ञापन
विज्ञापन

Shilpa Shetty's Son Viaan Shares First Instagram Post, After His Father Raj Kundra Gets Bail In Porn Case
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे वक्त बाद मिली है राहत
राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पुलिस ने राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह लगातार कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे थे। पूरे 2 महीने के बाद उन्हें कोर्ट ने राहत दी है। वहीं शिल्पा ने सिर्फ बाहर से कानूनी लड़ाई में अपने पति का साथ नहीं दिया बल्कि परिवार को भी बखूबी संभाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed