फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shilpa shetty like harman baweza acting

मुझे तो हरमन बहुत पसंद हैं: शिल्पा शेट्टी

Sun, 23 Feb 2014 08:34 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Sun, 23 Feb 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
shilpa shetty like harman baweza acting

बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी 'ढिस्कियाऊं' में हरमन बवेजा के प्रदर्शन से बहुत प्रभावित हैं। वह इसे हरमन की पहली फिल्म के तौर पर देखती हैं। उन्हें लगता है कि हरमन की अभिनय क्षमता का सही उपयोग नहीं किया गया है।

विज्ञापन


हरमन ने फिल्म में अपराधी का किरदार किया है। बुधवार को यहां फिल्म के एक गाने की लांचिंग के दौरान शिल्पा ने कहा, "मेरे लिए 'ढिस्कियाऊं' हरमन की पहली फिल्म है। इस फिल्म के बाद वास्तव में आप उन्हें पसंद करने लगेंगे।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "मुझे सच में ऐसा लग रहा है कि उनकी क्षमता का सही उपयोग नहीं हुआ है। वह बहुत मेहनती हैं। फिल्म में विक्की कारतूस के किरदार के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की"
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमन ने 2008 में 'लव स्टोरी 2050' के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'विक्टरी', 'व्हाट योर राशी' और हाल ही में आई 'गोरी तेरे प्यार में भी नजर आए थे।'

शिल्पा का कहना है दर्शक न सिर्फ फिल्म, बल्कि हरमन को भी पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, "हरमन दर्शकों के प्यार के हकदार हैं। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म सफल होगा।"


28 मार्च को सिनेमाघरों में उतर रही 'ढिस्कियाऊं' का निर्देशन नवागत निर्देशक सनमजीत सिंह तलवार ने किया है। फिल्म में सनी लियोन और नवागत अभिनेत्री आएशा खन्ना भी नजर आएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed