फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty and Hollywood star Richard Gere kiss case Sessions court upholds order discharging actress

Shilpa Shetty: रिचर्ड-शिल्पा किस मामले में एक्ट्रेस को राहत, बरी करने के आदेश के खिलाफ दर्ज याचिका खारिज

Mon, 03 Apr 2023 06:33 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 03 Apr 2023 06:33 PM IST
सार

साल 2007 में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे ने एक सार्जनिक कार्यक्रम में अभिनेत्री को किस कर लिया था। 2007 के इस अश्लीलता मामले में शिल्पा शेट्टी को बरी करने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को सत्र अदालत ने सोमवार को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Shilpa Shetty and Hollywood star Richard Gere kiss case Sessions court upholds order discharging actress
शिल्पा शेट्टी-रिचर्ड गेरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। बढ़ती उम्र में भी एक्ट्रेस काफी फिट हैं और जिंदगी को लेकर पॉजिटिव नजर आती हैं। फिटनेस और लाइफस्टाइल के मामले में वह कम उम्र की अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। साल 2007 में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे ने एक सार्जनिक कार्यक्रम में अभिनेत्री को किस कर लिया था। 2007 के इस अश्लीलता मामले में शिल्पा शेट्टी को बरी करने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को सत्र अदालत ने सोमवार को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

Shilpa Shetty and Hollywood star Richard Gere kiss case Sessions court upholds order discharging actress
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

क्या था मामला
मजिस्ट्रेट अदालत ने आदेश के खिलाफ दर्ज रिवीजन एप्लीकेशन को सत्र न्यायाधीश एस सी जाधव ने खारिज कर दिया। दरअसल साल 2007 अप्रैल में शिल्पा शेट्टी एक जारूकता अभियान में शामिल हुई थीं। यहां एक्ट्रेस स्टेज पर गेरे को एस्कॉर्ट कर रही थीं, तभी हॉलीवुड स्टार ने उनसे हाथ मिलाया, गले लगाया और फिर किस किया। 


इसे भी पढ़ें- SS Rajamouli: दशहरा के फैंस की लिस्ट में शामिल हुए निर्देशक एसएस राजामौली, नानी ने तारीफ को बता डाला 'ऑस्कर'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shilpa Shetty and Hollywood star Richard Gere kiss case Sessions court upholds order discharging actress
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

खूब हुई थी कन्ट्रोवर्सी
उनका इस तरीके से पब्लिकली किस करना लोगों को रास नहीं आया था। इस घटना पर खूब कन्ट्रोवर्सी हुई थी। उस दौरान शिल्पा भी खूब सुर्खियों में रहीं थीं। जयपुर, अलवर और गाजियाबाद में एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। कुछ लोगों ने इसे अश्लील और देश की संस्कृति का अपमान बताया था। राजस्थान में गेरे और शेट्टी के खिलाफ आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 2017 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस केस को मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया था।

विज्ञापन

Shilpa Shetty and Hollywood star Richard Gere kiss case Sessions court upholds order discharging actress
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram

अदालत ने किया था मुक्त
जनवरी 2022 में मजिस्ट्रेट की अदालत ने शिल्पा को यह कहते हुए आरोप मुक्त कर दिया कि वह गेरे की हरकत की शिकार लगती हैं। जब यह आरोप लगा कि शिल्पा को किस किया गया तो उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया। इसपर अदालत ने कहा था कि 'यह कल्पना की किसी भी सीमा तक उसे किसी अपराध का साजिशकर्ता या अपराधी नहीं बनाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed