फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shikha Joshi 'practised' thrice before slitting her throat

मौत से पहले हीरोइन के साथ बनाया गया था संबंध?

Fri, 22 May 2015 06:55 PM IST
Updated Fri, 22 May 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
Shikha Joshi 'practised' thrice before slitting her throat

मॉडल और अभिनेत्री शिखा जोशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि शिखा के गले पर चार निशान हैं। तीन निशान दांई ओर है। जबकि चौथा निशान बांई ओर है। बांई ओर के घाव से ही मॉडल की मौत हुई है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का कहना है कि शिखा जोशी पहले दांई ओर से गले को काटना चाहती थी। लेकिन बाद में उसने बांई ओर से आठ सेमी अपनी गर्दन काट ली और इसी कारण मॉडल का मौत हुई। लेकिन पुलिस को कुछ और ही अंदेशा है।
विज्ञापन

पुलिस डॉक्टरों से चाहती है ये चार जवाब

Shikha Joshi 'practised' thrice before slitting her throat

वरसोवा पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए पोस्टमार्टम करने वाली टीम से चार सवालों के जवाब मांगे हैं।

क्या शिखा जोशी ने खुदकुशी की या फिर ये हत्या का मामला है?

क्या शिखा के शरीर पर यौन हमले का कोई निशान हैं?

क्या शिखा किसी नशीले पदार्थ का सेवन करती थी?

मौत पर डॉक्टरों का क्या कहना है? डॉक्टर खुलकर अपनी राय रखें।

क्यों बयान बदल रही है शिखा की रूममेट, किसे बचाना चाहती है?

Shikha Joshi 'practised' thrice before slitting her throat

शिखा जोशी के साथ रहने वाली मधु भारती लगातार अपने बयान बदल रही है। तीन बार पुलिस ने मधु से बात की है और तीनों बार उसके बयान अलग-अलग हैं।

पहली बार उसका कहना था कि घटना के वक्त वह अकेली थी। लेकिन वीडियो की रिकॉर्डिंग में एक और महिला दिख रही है। इसको लेकर जब पुलिस ने सवाल किया तो मधु का कहना था कि वो उसकी दोस्त पुष्पा परमार उर्फ अनु है।

शिखा का कहना है कि वीडियो अनु के फोन से रिकॉर्ड का गई जबकि वो शिखा से सवाल पूछ रही थी। उसने अनु को इसलिए छुपाने की कोशिश की क्योंकि वो नही चाहती थी कि उसकी दोस्त को परेशानी हो।

विज्ञापन

कहां है शिखा से यौन शोषण का आरोपी डॉक्टर?

Shikha Joshi 'practised' thrice before slitting her throat

वरसोवा पुलिस ने डॉक्टर विजय शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। शिखा ने मरते समय डॉक्टर का नाम लिया था और उसे अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था।

शिखा ने डॉक्टर पर 2011 में उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। डॉक्टर को उस समय गिरफ्तार भी किया गया था। जिसे बाद में जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed