फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sherlyn Chopra reach juhu police station to file complaint against Sajid Khan said I want a fair investigation

Sherlyn Chopra: साजिद के खिलाफ शर्लिन का पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज, कहा- सलमान के घर के बाहर करेंगे प्रदर्शन

Sat, 29 Oct 2022 08:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 29 Oct 2022 08:49 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। दरअसल फिल्म निर्माता साजिद खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में एंट्री के बाद से ही अभिनेत्री लगातार इसका विरोध कर रही हैं।

विज्ञापन
Sherlyn Chopra reach juhu police station to file complaint against Sajid Khan said I want a fair investigation
शर्लिन चोपड़ा, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। दरअसल फिल्म निर्माता साजिद खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में एंट्री के बाद से ही अभिनेत्री लगातार इसका विरोध कर रही हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में साजिद खान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई ना होते देख एक्ट्रेस शनिवार को फिर मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन पहुंचीं।

विज्ञापन

पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद मीडिया से बात करते हुए शर्लिन ने इस दौरान बताया कि जिस पुलिस अधिकारी को उनका मामला सौंपा गया है, वह फिलहाल मौजूद नहीं है। इस दौरान रोते हुए शर्लिन ने यह भी कहा कि वह निष्पक्ष जांच चाहती हैं, लेकिन अगर पुलिस उनका बयान नहीं लेना चाहते तो साफ कह सकते हैं।

वहीं शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जुहू पुलिस ने मेरा बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुझे आश्वासन दिया है कि साजिद खान से पूछताछ की जाएगी और इस बारे बिग बॉस से संपर्क किया जाएगा। साथ ही कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण  है एक आरोपी बिग बॉस के घर में है। हम न्याय चाहते हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए।

आगे उन्होंने कहा कि मेरा विशेष अनुरोध सलमान खान से है जो उन महिलाओं की दुर्दशा को बहुत आसानी से अनदेखा कर रहे हैं जिनके साथ उनके दोस्त ने अन्याय किया है। लोग आपको 'भाईजान' कहते हैं, आप हमारे लिए स्टैंड क्यों नहीं ले सकते? हम चुपचाप सलमान खान के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

Vaani Kapoor: वाणी कपूर का दिवाली धमाका, दिनेश विजन और निखिल आडवाणी की इन फिल्मों में मिला मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शर्लिन चोपड़ा ने यह भी कहा कि साजिद खान पर किसी और का नहीं बल्कि सलमान भाई का हाथ है और उनके होते हुए कोई भी साजिद का बाल भी बांका नहीं कर सकता है। दरअसल, अभिनेत्री ने साजिद खान पर आरोप लगाया था कि साल 2005 में उन्होंने अभिनेत्री को एक फिल्म में काम देने के बहाने जगह बुलाया और फिर उनसे आपत्तिजनक बातें की थी। कई साल पहले हुए इस हादसे को लेकर अब अभिनेत्री लगातार आवाज उठाती नजर आ रही हैं।

Filmy Wrap: ड्रग केस में बढ़ीं भारती-हर्ष की मुश्किलें और राजनीति में कंगना की एंट्री! पढ़ें मनोरंजन की खबरें
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में शर्लिन ने साजिद खान के बिग बॉस 16 में नजर आने पर आपत्ति जताते हुए शो के मेकर्स और कलर्स चैनल के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। इतना ही नहीं इस बारे में मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस के वकील ने यह भी कहा था कि शर्लिन चाहती हैं कि साजिद को शो से निलंबित कर दिया जाए।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे विजेंदर सिंह, बॉक्सर के जन्मदिन पर हुआ एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed