‘तुम्हारे बिना जीवन अधूरा है’, बेटे आयुष को यादकर भावुक हुए शेखर सुमन; बोले- सदमे से हम उबर नहीं पाए
Shekhar Suman Emotional Note For Late Son: अभिनेता शेखर सुमन अपने दिवंगत बेटे आयुष को यादकर भावुक हो गए। जानिए बेटे के लिए शेखर ने इमोशनल नोट में क्या लिखा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता शेखर सुमन ने अपने दिवंगत बेटे आयुष को याद करते हुए एक पोस्ट साझा की है। बेटे को यादकर शेखर सुमन भावुक हो गए और अपनी इस भावुक पोस्ट में उन्होंने अपने दुख को जाहिर किया है। बेटे को अपना एंजेल बताते हुए एक्टर ने उन खुशियों को याद किया जो उन्हें अपने बेटे से मिलीं।
हर पल तुम्हें याद करता हूं मेरे बच्चे
शेखर सुमन ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे आयुष की पुरानी तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा। अपने नोट में बेटे को अपना एंजेल बताते हुए एक्टर ने लिखा, ‘मेरे एंजेल आयुष को याद कर रहा हूं। हर पल तुम्हें याद करता हूं मेरे बच्चे। तुम्हारे बिना जीवन अधूरा है। थोड़े ही समय में तुमने हम सबको बहुत सारी खुशियां दीं। हम अभी भी तुम्हें खोने के सदमे से उबर नहीं पाए हैं। लेकिन तुम अब भगवान और परियों के साथ एक बेहतर दुनिया में हो।’
विज्ञापन विज्ञापन
11 साल की उम्र में हो गया था आयुष का निधन
शेखर सुमन के बेटे आयुष का निधन अप्रैल 1995 में हो गया था। उस वक्त आयुष की उम्र महज 11 साल थी। आयुष के अलावा अध्ययन सुमन भी शेखर सुमन के बेटे हैं। अध्ययन सुमन ने साल 2008 में आई फिल्म ‘हाल-ए-दिल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो कई और फिल्मों में भी नजर आए हैं। हालांकि, अध्ययन का करियर कुछ खास नहीं रहा है।
यह खबर भी पढ़ेंः दीया मिर्जा ने फॉलो किया सोशल मीडिया ट्रेंड, अपने पहले को-एक्टर के साथ साझा कीं तस्वीरें; बताया खास तोहफा
‘हीरामंडी’ में नजर आए थे शेखर सुमन
वर्कफ्रंट की बात करें तो शेखर सुमन आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में नजर आए थे। सीरीज में उन्होंने नवाबों के बीच एक प्रभावशाली व्यक्ति खान बहादुर जुल्फिकार अहमद की भूमिका निभाई थी। यह शो 1940 के दशक में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें वेश्याओं और उनके संरक्षकों के जीवन को दर्शाया गया है।