फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dia Mirza Follow This Was 2016 Trend Shares Photos With Rehna Hai Tere Dil Mein Co Actor R Madhavan

दीया मिर्जा ने फॉलो किया सोशल मीडिया ट्रेंड, अपने पहले को-एक्टर के साथ साझा कीं तस्वीरें; बताया खास तोहफा

Sat, 17 Jan 2026 03:49 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 17 Jan 2026 03:49 PM IST
सार

Dia Mirza Follow Social Media Trend: अभिनेत्री दीया मिर्जा भी अब उन अभिनेत्रियों में शुमार हो गई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर 2016 की तस्वीरें साझा करने का ट्रेंड फॉलो किया है। हालांकि, दीया ने एक एक्टर के साथ तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जानते हैं कौन है वो एक्टर…

विज्ञापन
Dia Mirza Follow This Was 2016 Trend Shares Photos With Rehna Hai Tere Dil Mein Co Actor R Madhavan
दीया मिर्जा और आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@diamirzaofficial

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें साल 2016 की तस्वीरें साझा की जा रही हैं। आलिया भट्ट और करीना कपूर से लेकर बिपाशा बसु तक कई सेलेब्स इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। अब इसी कड़ी में अभिनेत्री दीया मिर्जा का भी नाम शामिल हो गया है। दीया ने 2016 की तस्वीरें साझा की हैं। दीया ने इस दौरान अपनी पहली फिल्म के को-एक्टर के साथ वाली 2016 की अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

विज्ञापन

माधवन के साथ दीया ने शेयर कीं तस्वीरें
दीया मिर्जा और आर माधवन की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ को इस साल 25 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में फिल्म के 25 साल पूरे होने से पहले ही दीया मिर्जा ने अपने 2016 के सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करते हुए फिल्म के लीड एक्टर आर माधवन के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों ने फैंस को एक बार फिर रीना और मैडी की लव स्टोरी की याद दिला दी है। आर माधवन दीया मिर्जा के पहले को-स्टार हैं, क्योंकि ‘रहना है तेरे दिल में’ दोनों ही सितारों की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी। दीया ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वो माधवन के साथ ‘रहना है तेरे दिल में’ के पोस्टर के साथ खड़े होकर पोज दे रही हैं। इस दौरान दोनों स्टार्स फिल्म के पोस्टर पर बने सीन को भी री-क्रिएट कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)


 

दीया ने पूछा फिल्म का नाम
इन तस्वीरों को साझा करते हुए दीया मिर्जा ने कैप्शन में लिखा, ‘ये था 2016… 19 अक्तूबर 2026 को इसे 25 साल पूरे हो जाएंगे। एक ऐसा तोहफा जो हमेशा मिलता रहता है। फिल्म का नाम बताओ। ओह मैडी मैडी, देखो क्या आ गया?’ दीया की इस पोस्ट पर नेटिजेंस ने प्यार लुटाया है और मैडी और रीना को याद किया है।

Dia Mirza Follow This Was 2016 Trend Shares Photos With Rehna Hai Tere Dil Mein Co Actor R Madhavan
दीया मिर्जा और आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@diamirzaofficial

री-रिलीज में भी की अच्छी कमाई
19 अक्तूबर 2001 को रिलीज हुई ‘रहना है तेरे दिल में’ एक लव स्टोरी है। फिल्म को उस वक्त पसंद किया गया था। हालांकि, बाद में ये फिल्म कल्ट रोमांटिक फिल्म बन गई। फिल्म में माधवन और दीया मिर्जा के अलावा सैफ अली खान प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए 30 अगस्त 2024 को इसे सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया था। जहां इसने फिर अच्छा प्रदर्शन किया और 3.50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके दोबारा रिलीज हुई सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई।

‘काफिर’ में नजर आई थीं दीया
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘काफिर’ में नजर आई थीं। जबकि आर माधवन साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में आखिरी बार दिखे थे। इससे पहले माधवन अजय देवगन के साथ फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed