फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehzada Kartik Aaryan announces buy one get one free ticket offer for advance booking of kriti sanon film

Shehzada: 'शहजादा' का एक टिकट खरीदने पर दूसरा मिलेगा फ्री, कार्तिक आर्यन ने मजेदार अंदाज में की घोषणा

Thu, 16 Feb 2023 10:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 16 Feb 2023 10:48 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए नया तरीका अपनाया है। कार्तिक आर्यन ने मजेदार अंदाज में घोषणा की है कि 'शहजादा' फिल्म की एक टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त मिलेगी।

विज्ञापन
Shehzada Kartik Aaryan announces buy one get one free ticket offer for advance booking of kriti sanon film
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म 'शहजादा' का जोर शोर से प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। एक तरफ शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं, दूसरी तरफ शहजादा के निर्माताओं ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। अब कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए नया तरीका अपनाया है। कार्तिक आर्यन ने मजेदार अंदाज में घोषणा की है कि 'शहजादा' फिल्म की एक टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त मिलेगी।

विज्ञापन

Shehzada Kartik Aaryan announces buy one get one free ticket offer for advance booking of kriti sanon film
कार्तिक आर्यन, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह एक बच्चे के साथ फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वह बच्चा फोन के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है, उसी का सहारा लेते हुए कार्तिक आर्यन ने बच्चे का मजाक उड़ाते हुए अपनी फिल्म 'शहजादा' का प्रमोशन किया और टिकट के ऑफर के बारे में भी बताया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


Swara Bhasker: फहाद अहमद संग शादी करने पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, यूजर्स ने एक्ट्रेस को बताया एंटी हिंदू

विज्ञापन
विज्ञापन

Shehzada Kartik Aaryan announces buy one get one free ticket offer for advance booking of kriti sanon film
शहजादा - फोटो : social media

वीडियो की शुरुआत में कार्तिक आर्यन बच्चे को 'कैरेक्टर ढीला' गाने के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा यह 'डायपर गिला' नहीं है, 'कैरेक्टर ढीला' गाना है। इसके बाद अभिनेता बच्चे से पूछते हैं कि क्या वह फिल्म देखने आ रहा है, क्योंकि उनकी फिल्म 'शहजादा' की एडवांस बुकिंग में एक टिकट खरीदने पर एक टिकट फ्री मिलेगी। इस पर बच्चे को हंसता हुआ दिखाया गया है। फिर, कार्तिक आर्यन कहते हैं कि उनकी यह फिल्म डरावनी नहीं है, बल्कि एक कॉमेडी फिल्म है। कार्तिक ने मजेदार अंदाज में कहा कि दो डायपर के साथ आना, क्योंकि फिल्म में कॉमेडी के कारण हंस-हंस कर कहीं उसका डायपर गीला न हो जाएगा।
Swara Bhaskar Marriage: 'इसी का भाई, इसी की जान' शादी का एलान करते ही विवादों में क्यों घिरीं स्वरा?

विज्ञापन

Shehzada Kartik Aaryan announces buy one get one free ticket offer for advance booking of kriti sanon film
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक रोहित धवन की फिल्म 'शहजादा' साल 2020 में आई तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठप्रेमुलु' की हिंदी रीमेक है। तेलुगू फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अब शहजादा भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इससे पहले 10 फरवरी को 'शहजादा' रिलीज होनी थी, लेकिन 'पठान' के सम्मान में मेकर्स ने इसकी रिलीज को 17 फरवरी तक टाल दिया था। अब यह फिल्म कल यानी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
शमा की बोल्डनेस और निक्की की कातिल अदाओं ने लूटा फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed