{"_id":"616869a3d87f393e30552a76","slug":"shehnaz-gill-told-the-story-of-her-love-with-siddharth-shukla-she-said-when-we-love-someone","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honsla Rakh: शहनाज गिल ने बयां की सिद्धार्थ शुक्ला संग अपनी मोहब्बत की दास्तां, बोलीं- जब हम किसी को प्यार...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Honsla Rakh: शहनाज गिल ने बयां की सिद्धार्थ शुक्ला संग अपनी मोहब्बत की दास्तां, बोलीं- जब हम किसी को प्यार...
Thu, 14 Oct 2021 11:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:05 PM IST
सार
शहनाज गिल ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर अपना दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की असमय मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल बुरी तरह टूट गईं। काफी अरसे तक उन्होंने लोगों से दूरी बनाए रखी, लेकिन अब शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला संग अपनी मोहब्बत की दास्तां बयां की। दरअसल, 'हौसला रख' फिल्म की अभिनेत्री शहनाज गिल इस वक्त अपनी पंजाबी मूवी के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने और सिद्धार्थ के रिश्ते के बारे में बातें कीं।
विज्ञापन
शहनाज गिल ने कही यह बात
शहनाज ने अपनी पंजाबी फिल्म के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका किरदार किस तरह उनसे ताल्लुक रखता है। साथ ही, यह जानकारी भी दी कि किस कदर उनकी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। शहनाज ने बताया कि हौसला रख फिल्म में उनका रोल करीब 40 फीसदी है। इस पर सह-कलाकार दिलजीत दोसांझ ने शहनाज संग मस्ती भी की।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ को यूं दिया जवाब
इंटरव्यू के दौरान दिलजीत दोसांझ ने शहनाज से पूछा कि उन्होंने अपने किरदार का फीसदी कैसे पता लगा? इस पर शहनाज ने कहा, 'जब हम किसी को भी प्यार करते हैं तो उसके साथ जो अटैचमेंट होता है। मैंने उसी अटैचमेंट के हिसाब से अपने किरदार का रेश्यो निकाला।'
विज्ञापन
सिद्धार्थ शुक्ला से रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी
शहनाज ने अपनी मां से लगाव पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्यार जो है न...मतलब मां का जो प्यार होता है न, वो मां को ही पता है। और मैं मां वाला महसूस कर सकती हूं, क्योंकि मेरी मम्मी मुझे कितना प्यार करती हैं, यह मैं अच्छी तरह जानती हूं। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार शहनाज ने अपनी मोहब्बत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिग बॉस 13 के दौरान मेरा और सिद्धार्थ का बेहद खास रिश्ता बन गया था।