Shehnaaz Gill: फैंस के बीच अपने ही बॉडीगार्ड पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा, चिल्लाकर पूछा- क्या समस्या है?
इन दिनों शहनाज गिल दुबई में हैं, जहां उन्होंने एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने फैंस से भी मुलाकात की। इसी बीच शहनाज अपने बॉडीगार्ड को फटकार लगाती हुई नजर आई हैं।
विस्तार
'बिग बॉस 13' के बाद शहनाज गिल की किस्मत पूरी तरह पलट गई है। आज के समय में वह अपने फैंस की जान हैं और शहनाज गिल की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों तक इंतजार भी कर लेते हैं। दूसरी तरफ शहनाज भी अपने फैंस से मिलने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। इन दिनों शहनाज दुबई में हैं। यहां पर अभिनेत्री ने अपने फैंस से मुलाकात की। लेकिन इसी बीच, शहनाज के बॉडीगार्ड ने अभिनेत्री के फैंस के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिस वजह से शहनाज का गुस्सा अपने बॉडीगार्ड पर ही फूट पड़ा।
दरअसल, दुबई में शहनाज गिल को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए और इसी वजह से वहां भी अभिनेत्री को हर किसी ने घेर लिया। इस मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शहनाज को देखकर वहां हर कोई रुक गया और सबने शहनाज को घेर लिया। हर कोई अभिनेत्री के साथ एक तस्वीर लेना चाहता था और शहनाज भी अपने फैंस के साथ पूरी तरह घुलती मिलती दिखीं।
Abhishek Pathak: ‘दृश्यम 2’ की कामयाबी ने किया बड़ा काम, इन दिग्गज निर्माताओं की सूची में शामिल हुए कुमार मंगत
#ShehnaazGill: She scolded the bodyguard and told him not to say anything to fans. She took a picture with her every fan.🤍🥹✨ pic.twitter.com/JcWucSVEIP
— 𝘙𝘐𝘑𝘈♡ (@jaadafahoo) November 18, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ की वजह से वहां पर थोड़ी धक्का मुक्की हो जाती है, जिस वजह से बॉडीगार्ड का गुस्सा फैंस पर उतर जाता है और फिर शहनाज खुद अपने बॉडीगार्ड को शांत करवाती दिखती हैं। हालांकि, थोड़ी देर बाद फिर जब बॉडीगार्ड फैंस पर गुस्सा करते हैं तो शहनाज उन पर चिल्ला पड़ती हैं और बोलती हैं कि आपकी परेशानी क्या है? शहनाज की यह बात वहां मौजूद लोगों को खूब पसंद आती है और हर कोई उनके लिए तालियां बजाने लगता है। वहीं, वीडियो के आखिर में शहनाज अपनी सिक्योरिटी टीम से यह भी कहती हैं कि ऐसा फिर रिपीट मत करना।
TKSS: 'भेड़िया' का प्रमोशन करने कॉमेडी किंग के शो में पहुंचे वरुण-कृति, कपिल ने एक्टर्स की जमकर की खिंचाई
सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह अपने सभी प्रशंसकों की भावनाओं को समझती हैं और वह उनके बारे में कितने भावुक हैं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दे और उन्हें हर नुकसान से बचाए।' दूसरे फैन ने लिखा, 'इसलिए मैं शहनाज गिल से प्यार करती हूं। वह अपने फैंस का सम्मान करती हैं और वह प्यार की कीमत जानती हैं। सना हमेशा ऐसे ही रहना।'