फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   She Hulk Attorney at Law actress tatiana maslany wishes indian fans on raksha bandhan rakhi release date of M

Tatiana Maslany: 'शी-हल्क' एक्ट्रेस तातियाना मसलनी ने फैंस को दीं राखी की शुभकामनाएं, इस दिन रिलीज होगी सीरीज

Sat, 13 Aug 2022 02:09 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 13 Aug 2022 02:09 AM IST
सार

मार्वल स्टूडियोज अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ नया लाता रहता है। फिलहाल इस आगामी बहुप्रतिक्षीत सीरीज शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ की रिलीज डेट का ऐलान बेहद ही खास तरह से किया गया है।

विज्ञापन
She Hulk Attorney at Law actress tatiana maslany wishes indian fans on raksha bandhan rakhi release date of M
शी हल्क एक्ट्रेस ने दीं राखी की शुभकामनाएं - फोटो : social media

विस्तार

मार्वल के आगामी कॉमिक शो शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिन पहले दर्शकों के लिए इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें में तातियाना मसलनी को जेनिफर वाल्टर्स यानी 'शी-हल्क' के रूप में दिखाया गया है। फिलहाल अब ये सीरीज रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। मार्वल सिनेमैटिक स्टूडियोज की इस सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान बेहद ही खास तरीके से किया गया है। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया और शी-हल्क की मुख्य भूमिका निभा रहीं तातियाना मसलनी ने अपने भारतीय प्रशंसकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की तरफ से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसकी शुरुआत एक्ट्रेस तातियाना नमस्ते से करती हैं और कहती हैं कि मुझे आशा है कि आप लोगों की राखी बहुत अच्छी गई होगी। इसके अलावा वह वीडियो में अपने चचेरे भाई दा हल्क के साथ अपने संबंधों के बारे में बोलती नजर आईं। उन्होंने कहा "शी-हल्क बनना आसान नहीं है, लेकिन मुझे हल्क सहित परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों से बहुत समर्थन मिलता है। वह जितना कष्टप्रद हो सकता है, उसके बिना शी-हल्क होना संभव नहीं था।"

विज्ञापन
विज्ञापन

नजर आएंगे ये कलाकार
मार्वल सिनेमेटिक सीरीज शी-हल्क में तातियाना एक वकील होती है, जो ह्यूमन ओरिएंटेड लीगल केस लड़ने में माहिर है। नौ एपिसोड की इस सीरीज में एमसीयू  स्मार्ट हल्क की भूमिका में मार्क रफ्फैलो, एमिल ब्लोंस्की/ द एबोमिनेशन के रूप में टिम रोथ और वोंग के रूप में बेनेडिक्ट बोंग, जोश सेगरा, जॉन बेस और रेनी एलिस गोल्ड्सबेरी आदि हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)




इस दिन से होगी स्ट्रीम
कैट कोइरो और अनु वालिया द्वारा निर्देशित, श्रृंखला जेसिका गाओ द्वारा लिखी गई और केविन फीगे, लुई डी एस्पोसिटो, विक्टोरिया अलोंसो, ब्रैड विंडरबौम, कैट कोइरो और जेसिका गाओ द्वारा निर्मित सीरीज 'शी-हल्क' अंग्रेजी समेत हिंदी, तमिल, तेलुगू, और मलयालम भाषा में 18 अगस्त से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed