Sharvari Wagh: शरवरी वाघ के हाथ लगी बड़ी फिल्म, आयुष्मान के साथ पर्दे पर जमेगी जोड़ी
Sooraj Barjatya: शरवरी वाघ के हाथ एक बड़ी फिल्म लग गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार सूरज बड़जात्या की फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक सूरज बड़जात्या को परिवारिक और रोमांटिक कहानियों को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में उनकी अगली फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शरवरी वाघ को आयुष्मान खुराना के साथ सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म के लिए कास्ट किया गया है।
Kirti Kulhari: कीर्ति कुल्हारी ने खोली स्टार्स के पीआर गेम की पोल, ‘पिंक’ फिल्म की को-एक्ट्रेस का जिक्र किया
इस वजह से किया गया कास्ट
निर्देशक को हम साथ-साथ हैं, मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन जैसी पारिवारिक फिल्मों के लिए जाना जाता है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार शरवरी ने इस भूमिका के लिए सूरज बड़जात्या की तरफ से तय किए गए सभी मानदंडों को पूरा किया है। खासकर फिल्म में मासूमियत और संवेदनशीलता को शानदार तरीके से व्यक्त करने की उनकी क्षमता ने उन्हें इस भूमिका के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाया।
Stage Censor Board: मंचीय प्रस्तुतियों को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया अलर्ट, मंचन से पहले सेंसर जरूरी सूत्र ने दी जानकारी
एक इंडस्ट्री सूत्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, "पिछले साल से ही शरवरी को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी उत्साह है। अब उन्हें सूरज बड़जात्या की फिल्म में नायिका के तौर पर चुना जाना शरवरी की प्रतिभा की सबसे बड़ी स्वीकृति है। यह साबित करता है कि वह भारत के सबसे बेहतरीन नए कलाकारों में से एक हैं।"
पहली बार जमेगी आयुष्मान- शरवरी की जोड़ी
दिसंबर 2024 में यह जानकारी सामने आई थी कि आयुष्मान खुराना सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम के किरदार में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूरज बड़जात्या को अपने आगामी पारिवारिक ड्रामा फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी। इस बार उन्होंने आयुष्मान खुराना को चुना है, जिनकी छवि परिवारों के बीच खासी लोकप्रिय है। यह आयुष्मान खुराना और शरवरी की एक साथ पहली फिल्म होगी।
संबंधित वीडियो