फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shanghai film festivals has been cancelled due to rising cases of corona in China

Shanghai Film Festival:  बढ़ते कोरोना की वजह से रद्द हुआ शंघाई फिल्म फेस्टिवल, अगले साल हो सकता है आयोजन

Tue, 07 Jun 2022 08:46 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 07 Jun 2022 08:46 AM IST
सार

चीन में बढ़ते कोरोना वायरस की वजह से शंघाई फिल्म फेस्टिवल रद्द कर दिया गया है। आयोजकों का कहना है कि इसका आयोजन अगले साल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Shanghai film festivals has been cancelled due to rising cases of corona in China
शंघाई फिल्म फेस्टिवल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल शंघाई फिल्म फेस्टिवल हमेशा जून में के मध्य में होता है। लेकिन इस बार शंघाई फिल्म फेस्टिवल कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अब ये महोत्सव अगले साल 2023 में आयोजित किया जाएगा। शंघाई अंतरराष्ट्रीय फिल्म आयोजन समिति का कहना है कि जून 2022 में आयोजित होने वाला फिल्म फेस्टिवल अगले साल तक के लिए स्थगित किया गया है।
विज्ञापन


अगले साल हो सकता है आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने इसके लिए सभी का धन्यवाद कहा है और क्षमा भी मांगी है। उनका कहना है कि यदि कोरोना से कुछ राहत मिली और शर्तों की मंजूरी हुई तो दूसरी छमाही में प्रासंगिक फिल्म समारोहों और थीम वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई जाएगी और इसे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


फिर बढ़ रहा कोरोना
जनवरी 2020 के अंत से जुलाई 2021 तक चीन में कोरोना महामारी अपने चरम पर थी। इस दौरान सिनेमाघर बंद कर दिए गए थे और लॉकडाउन लगा दिया गया था। बाद में जब कोरोना कुछ कम हुआ तो फिर से सब खोला गया। वहीं कोरोना के डेल्टा वेरियंट के आने के बाद फिर से चीन में लॉकडाउन जैसी स्थिति पैदा हुई थी। जिसके बाद फिर लॉकडाउन लगा दिया गया था। हालांकि 1 जून 2022 को शंघाई को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई थी। फिलहाल चीन में फिर से कोरोना बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed