फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shammi kapoor’s son aditya raj in films

52 की उम्र में फिल्मों में आया शम्मी कपूर का बेटा

Mon, 06 May 2013 12:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 06 May 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
shammi kapoor’s son aditya raj in films

प्रसिद्ध अभिनेता शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने भी अब अभिनय के क्षेत्र में कदम रख लिए हैं। उन्होंने अपनी फिल्‍मी पारी 52 साल की उम्र में शुरू की है।

विज्ञापन


आदित्य राज कपूर निर्माता किशोर और दीपक जांगिड़ की फिल्म 'पैरेंट्स' में एक अहम किरदार निभाने जा रहे हैं।

'पैरेंट्स' में आधुनिकता के चक्कर में बिखरते एक परिवार की कहानी है। इस फिल्म का निर्देशन हनीफ करने जा रहे हैं और संगीत दे रहे हैं नदीम श्रवण की जोड़ी के श्रवण राठौड़।
विज्ञापन


इस फिल्म के मूहूर्त के अवसर पर आदित्य राज कपूर को आशीर्वाद देने के लिए उनकी मां नीला देवी, भाई रणधीर कपूर और जैकी श्रॉफ विशेष रूप से मौजूद थे।

इस फिल्म में आदित्य के अलावा शरवानी गोस्वामी, डॉली तोमर और गौरव दीक्षित प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed