फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   #ShameOnAltBalaji: Shenaaz Gill Fans demands apology against ‘likes’ to derogatory post

एकता कपूर के ओटीटी का सोशल मीडिया पर बढ़ता जा रहा विरोध, इस वजह से हो रही माफी की मांग

Sat, 22 May 2021 05:34 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 22 May 2021 05:34 PM IST
सार

ऑल्ट बालाजी ने एक ऐसे ट्वीट को लाइक किया जिसमें शहनाज की तस्वीरों के जरिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। फैंस का मानना है कि शहनाज को चिढ़ाने की कोशिश की जा रही है क्योंकि सिद्धार्थ अपनी सीरीज 'ब्रोकेन बट ब्यूटिफुल सीजन 3' में ऐक्ट्रेस सोनिया राठी के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
#ShameOnAltBalaji: Shenaaz Gill Fans demands apology against ‘likes’ to derogatory post
,शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस' में एंट्री करने के बाद से शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला अपनी दोस्ती और रोमांस की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। ना सिर्फ म्यूजिक वीडियोज, विज्ञापनों की शूटिंग और साथ में टाइम स्पेंड करना बल्कि वे एक-दूसरे के वेंचर्स को प्रमोट करते भी नजर आते हैं। सिद्धार्थ का नया शो ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ जल्द ही ऑल्ट बालाजी पर रिलीज होने वाला है। इस बीच ऑल्ट बालाजी के ट्विटर हैंडल से शो से जुड़ा हुआ एक आपत्तिजनक ट्वीट लाइक हो गया जिसे देखकर शहनाज गिल के फैंस भड़क उठे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, ऑल्ट बालाजी ने एक ऐसे ट्वीट को लाइक कर दिया है जिसमें शहनाज की तस्वीरों के जरिए उन्हें ट्रोल किया गया जा रहा है। इसे देखकर लग रहा है कि उन्हें चिढ़ाने की कोशिश की जा रही है क्योंकि सिद्धार्थ अपनी सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटिफुल सीजन 3' के गाने 'मेरे लिए' में सोनिया राठी के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

ऑल्ट बालाजी के लाइक किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए फैंस ने माफी मांगने की अपील की है। हालांकि, अब ट्वीट को अनलाइक कर दिया गया है लेकिन लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने तो एप को अनइंस्टॉल कर दिया है। कुछ ने इसे लो रेटिंग दे दी है और प्ले स्टोर पर निगेटिव रिव्यूज दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि एकता कपूर को गंदी बात जैसे शोज नहीं बनाने चाहिए क्योंकि उनके एप का नाम बालाजी है। एक यूजर ने लिखा- 'कम से कम बालाजी भगवान का नाम तो मत ख़राब करो।'
 

#ShameOnAltBalaji: Shenaaz Gill Fans demands apology against ‘likes’ to derogatory post
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस इसे घिनौना, अपमानजनक और निराश करने वाला बता रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक माफी नहीं मांगी जाएगी, वे हैशटैग #ShameOnAltBalaji को ट्रेंड कराते रहेंगे।

हालांकि बाद में ऑल्ट बालाजी का सोशल मीडिया हैंडिल करने वाली कंपनी ऑटम ने एक पोस्ट साझा कर माफी मांग ली थी। उन्होंने ट्वीट किया- हम ऑटम हैं, ओआरएम ऑल्ट बालाजी सोशल मीडिया को मैनेज करते हैं। बीती रात हमारी टीम से शहनाज के बारे में एक गलत ट्वीट गलती से लाइक हो गया। हम एक्टर्स और उनके फैंस का बहुत सम्मान करते हैं और कभी उन्हें दुखी नहीं करना चाहते हैं। हम आशा करते हैं आप ऑल्ट बालाजी और उसके शो को उतना ही प्यार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed