फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shalini Passi considers Gauri Khan Shah Rukh Khan as family husband studied with Shah Rukh Khan

Shalini Passi: शालिनी पासी मानती हैं शाहरुख-गौरी को अपना परिवार, पति से है किंग खान का पुराना नाता

Mon, 04 Nov 2024 07:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 04 Nov 2024 07:04 PM IST
सार

सोशलाइट शालिनी पासी इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। वह 'फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि गौरी और शाहरुख खान के साथ उनके बहुत अच्छे रिश्ते हैं। 
 

विज्ञापन
Shalini Passi considers Gauri Khan Shah Rukh Khan as family husband studied with Shah Rukh Khan
शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi

विस्तार

'फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में सबसे ज्यादा चर्चा इन दिनों शालिनी पासी की हो रही है। वह अपने तरह-तरह के टैलेंट के कारण खूब तारीफें बटोर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने शो में अपने गाने के हुनर से लोगों को रूबरू कराया। साथ ही गाना गाने से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया, जिसमें शालिनी ने बताया कि कैसे उनके संगीत शिक्षक शर्मिंदा हुए। हाल ही में शालिनी ने अपनी जिंदगी और दोस्तों से जुड़ी बातें भी साझा कीं। उनके दोस्तों में गौरी खान और शाहरुख खान जैसे नाम शामिल हैं। गौरी, शाहरुख के साथ तो उनका रिश्ता काफी पुराना और गहरा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Shalini Passi considers Gauri Khan Shah Rukh Khan as family husband studied with Shah Rukh Khan
गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम @gaurikhan

गौरी की तारीफों के पुल बांधे
शालिनी गौरी को एक डाउन टू अर्थ इंसान मानती हैं। वह कहती हैं, 'गौरी दिल्ली से हैं और उनके पिता सेना में रहे। इस वजह से वह काफी जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं। वह जब भी दिल्ली आती है, तो अपने स्कूल और कॉलेज के दोस्तों से मिलने और उनके साथ समय बिताने का हमेशा प्रयास करती है। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि मैं गौरी और उनके परिवार को करीब से जानती हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने की है शाहरुख के साथ पढ़ाई 
शालिनी आगे कहती हैं, 'मेरे पति और गौरी दिल्ली में पड़ोसी रहे हैं, वे एक साथ बड़े हुए। साथ ही मेरे पति ने तो शाहरुख के साथ पढ़ाई भी की है। यहां तक कि मेरा बेटा और शाहरुख, गौरी का बेटा आर्यन भी एक साथ यूनिवर्सिटी गए। इस तरह से हम लोग एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। हम बहुत करीबी हैं। मेरे लिए तो शाहरुख और गौरी एक परिवार की तरह हैं। 

विज्ञापन

शालिनी ने अपनी खूबसूरती का राज भी बताया
इन दिनों शो 'फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में सिर्फ शालिनी के हुनर की चर्चा नहीं हो रही है, खूबसूरती की भी लोग तारीफ कर रहे हैं। अपनी सुंदरता का राज भी शालिनी ने साझा किया है। वह बताती हैं, 'मैं सुबह घी खाती हूं। इसके बाद हर्बल जूस अपनी डाइट में लेती हूं। इसके अलावा कभी केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती हूं। मैं सिर्फ नेचुरल चीजों का सेवन करती हूं, इससे मेरी स्किन ग्लो करती है और मेरी सुंदरता में इजाफा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed