{"_id":"340907a92a321d6fc4463ef613f8518f","slug":"shahrukh-want-to-impress-deepika-fathers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका के पापा को क्यों खुश कर रहे हैं शाहरुख ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका के पापा को क्यों खुश कर रहे हैं शाहरुख
अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 14 Sep 2013 07:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको यह जानकार हैरत होगी कि इन दिनों शाहरुख दीपिका के पिता को खुश करने में लगे हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान की मेहमाननवाजी के बारे में सभी जानते हैं। उन्हें जश्न मनाने के लिए कोई एक बहाना चाहिए होता है। पिछले दिनों दुबई में वे फराह खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' की शूटिंग कर रहे थे।
जब उन्हें पता चला कि उनकी हीरोइन दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण भी लोकशन पर मौजूद हैं, तो उन्होंने बैटमिंटन के इस लीजेंड के सम्मान में एक शानदार पार्टी रख दी।
विज्ञापन
दरअसल दीपिका को अपने घरवालों से न मिले काफी समय हो गया था, इसलिए उन्होंने अपने पिता को दुबई आने को कह दिया था। खुद प्रकाश भी चाहते थे कि वे बेटी से मिल आएं।
विज्ञापन
शाहरुख ने मौके का फायदा उठाया और एक शानदार पार्टी अरेंज कर दी। यूं पार्टी तो सीनियर पादुकोण के नाम पर थी, लेकिन हैप्पी न्यू इयर की पूरी कास्ट और क्रू ने इसका पूरा लुत्फ उठाया।