{"_id":"67148eb26f21586ec7039bb0","slug":"shahrukh-khan-was-not-actor-he-could-have-become-scientist-rahul-dev-shared-memories-of-his-school-days-2024-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: एक्टर नहीं होते तो शाहरुख खान बन सकते थे वैज्ञानिक, राहुल देव ने साझा की स्कूल के दिनों की याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh Khan: एक्टर नहीं होते तो शाहरुख खान बन सकते थे वैज्ञानिक, राहुल देव ने साझा की स्कूल के दिनों की याद
Sun, 20 Oct 2024 10:34 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:34 AM IST
सार
अभिनेता राहुल देव और शाहरुख खान एक ही स्कूल में पढ़ चुके हैं। स्कूल में अपने सीनियर और अभिनेता शाहरुख खान को लेकर राहुल देव ने कई दिलचस्प बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि शाहरुख अगर अभिनेता नहीं होते तो वैज्ञानिक हो सकते थे।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
विस्तार
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान स्कूल में अभिनेता राहुल देव के सीनियर थे। राहुल देव ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने स्कूल के दिनों की याद साझा की। राहुल ने स्कूल के दिनों की बात करते हुए कहा कि वह शाहरुख खान स्कूल में बहुत ही अच्छे छात्र थे। राहुल देव ने बताया कि शाहरुख खान स्कूल में इतने अच्छे छात्र थे कि वह बड़े होकर एक वैज्ञानिक भी बन सकते थे। वह स्पोर्ट्स के साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटी में भी बहुत अच्छे थे।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान बन सकते थे वैज्ञानिक
राहुल देव ने कहा, 'हमारा स्कूल भारत का पहला ऐसा स्कूल था, जहां कम्प्यूटर आए थे। हमारे स्कूल में उसके लिए एप्टीट्यूड टेस्ट होता था। इसमें 20 बच्चे ही सिलेक्ट हुए थे। शाहरुख खान उन 20 बच्चों में शामिल थे। वो हमेशा थिएटर का हिस्सा रहते थे। मैंने कभी उन्हें किसी भी खेल में हारते नहीं देखा। वह पढ़ाई में भी अच्छे थे। मैंने उन्हें खेल में कभी भी पीछे नहीं देखा। वह शांति से अपना काम करने वालों में सबसे अच्छे उदाहरण हैं। वह हमेशा चर्चा में रहते थे। वह पढ़ाई में इतने अच्छे थे कि वे वैज्ञानिक बन सकते थे'।

- फोटो : इंस्टाग्राम- पूजा ददलानी
शाहरुख को खेलों में भी थी रुचि
एक अन्य इंटरव्यू में राहुल देव ने कहा, शाहरुख खान स्कूल के दिनों में क्रिकेट भी खेलते थे। राहुल देव भी शाहरुख खान की क्रिकेट टीम का हिस्सा रहते थे। उन्होंने कहा, एक साल शाहरुख खान ने क्रिकेट खेलकर सम्मान प्राप्त किया था। राहुल ने बताया कि शाहरुख खान क्रिकेट के साथ फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट जैसे कई खेल खेलते थे।
एक अन्य इंटरव्यू में राहुल देव ने कहा, शाहरुख खान स्कूल के दिनों में क्रिकेट भी खेलते थे। राहुल देव भी शाहरुख खान की क्रिकेट टीम का हिस्सा रहते थे। उन्होंने कहा, एक साल शाहरुख खान ने क्रिकेट खेलकर सम्मान प्राप्त किया था। राहुल ने बताया कि शाहरुख खान क्रिकेट के साथ फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट जैसे कई खेल खेलते थे।
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
100 सालों में शाहरुख जैसा अभिनेता नहीं होने वाला
राहुल देव ने कहा कि शाहरुख खान बहुत ही अच्छे कलाकार हैं। उनके जैसे कलाकार अगले 100 साल में नहीं होने वाला है। राहुल ने याद किया के उन्होंने शाहरुख के साथ साल 2001 में आई फिल्म अशोका में काम किया था।
राहुल देव ने कहा कि शाहरुख खान बहुत ही अच्छे कलाकार हैं। उनके जैसे कलाकार अगले 100 साल में नहीं होने वाला है। राहुल ने याद किया के उन्होंने शाहरुख के साथ साल 2001 में आई फिल्म अशोका में काम किया था।