{"_id":"671489c08288588da904953e","slug":"arrested-actor-saabreen-shiekh-has-also-acted-in-the-movie-singham-and-crime-patrol-serial-as-per-report-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saabreen Shiekh: सिंघम की अभिनेत्री मुंबई के पास ठाणे में गिरफ्तार, कमबख्त इश्क का रोचक मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Saabreen Shiekh: सिंघम की अभिनेत्री मुंबई के पास ठाणे में गिरफ्तार, कमबख्त इश्क का रोचक मामला
Sun, 20 Oct 2024 10:11 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:11 AM IST
सार
क्राइम पेट्रोल जैसे अपराध की कहानियों पर आधारित टीवी सीरियल में काम करते-करते अभिनेत्री महिला साबरीन शेख खुद अपराधी बन गई। साल 2011 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम में भी साबरीन ने अभिनय किया है। साबरीन पर बच्चा चोरी करने का आरोप सामने आया है।
विज्ञापन
फिल्म सिंघम
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
विस्तार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साबरीन शेख एक तरफा युवक से प्रेम करती थी, लेकिन जब साबरीन की दाल नहीं गली तो उसने पूरे परिवार को सबक सिखाने के लिए अपने कथित प्रेमी के साढ़े तीन साल के भतीजे को अगवा कर लिया। बहरहाल, वालीव पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में साबरीन की बहन भी शामिल थी, जिसे पुलिस ने उसकी बहन और नाबालिग को शनिवार को हिरासत में लिया है। इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी की पहचान साबरीन शेख के रूप में हुई है।
टीवी सीरियल और फिल्म सिंघम में काम कर चुकी है साबरीन
साबरीन शेख ने 22 जुलाई 2021 में आई निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम और टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में अभिनय किया है। इस फिल्म में अजय देवगन, काजल अग्रवाल मुखुय भूमिका में नजर आए थे।
क्या है पूरा मामला
साढ़े तीन साल का बच्चा अपने माता-पिता के साथ रहता है। हर रोज की तरह शनिवार सुबह 8 बजे बच्चे की मां उसे प्ले ग्रुप में छोड़ गई थी। करीब साढ़े 9 बजे नाबालिग लड़की प्ले ग्रुप में बच्चे को यह बताकर अपने साथ ले गई कि उसे दवाई देनी है। इसके कुछ देर बाद जब बच्चे की मां वहां पहुंची तो अपने बच्चे को वहां ना पाकर घबरा गई। इसके बाद अगवा बच्चे के परिवारजन ने नजदीकी पुलिस थाने में अपरहण की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
कहां मिला बच्चा
अपहरण की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई। आरोपी की तालाश में जुटी पुलिस को शहर के एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मुख्य आरोपी साबरीन बच्चे को अपने साथ ले जाती दिखी। इसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर बांद्रा में उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान साबरीन ने कबूल किया कि वह बच्चे के चाचा ब्रिजेश से प्रेम करती है और वह चाहती थी कि ब्रिजेश उसके प्रेम को स्वीकार कर ले, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उसने बदले की भावना में यह अपराध किया।
Ranbir Kapoor Alia Bhatt: क्या इस दिवाली अपनी दादी से दूर हो जाएंगी राहा कपूर? रणबीर-आलिया भट्ट नए आलीशान...